बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं।आए दिन वो दिलचस्प तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। हालांकि इस बार वो किसी और कारण से चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा ने जब अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी तो उनके मैटरनिटी वियर्स और लुक खूब सुर्खियों में रहे थे। उनकी सभी कपड़ों की काफी चर्चा हुई थी। अब इन्हें लेकर अनुष्का ने एक बड़ी घोषणा की है।
नेक पहल: गर्भावस्था के दौरान पहने कपड़े बेचेंगी अनुष्का शर्मा, कम कीमत में आप भी खरीद सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबली गर्ल अनुष्का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक सेल के जरिए अपने मैटरनिटी पीस को बेचने की शुरुआत कर रही हैं। इस सेल से जमा होने वाली रकम को अनुष्का स्नेहा नाम की एक फाउंडेशन के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य का समर्थन करेंगी। बता दें कि अनुष्का ने जो पीस साझा किए हैं वो 2.5 लाख लीटर से अधिक पानी बचाने में योगदान देंगे।
View this post on Instagram
एक चैनल से बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि उन्हें ऐसा करने का विचार प्रेग्नेंसी के दौरान ही आया था। उन्होंने कहा कि, 'ये एक बहुत ही आसान तरीका है जिससे हम सबका भला होगा। कपड़ों के वापस सर्कुलर फैशन सिस्टम से साझा करते और खरीददारी से पहले पर्यावरण पर हमारा बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं इस नए इनेशिएटिव को लॉन्च करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। मैंने अपने सभी मैटरनिटी कपड़ों( गर्भावस्था के दौरान पहने कपड़े) को बेचने का फैसला किया है जिससे मिली रकम को मैटरनल हेल्थ के लिए दे दिया जाएगा।
आगे अनुष्का ने लिखा, 'एक उदाहरण के तौर पर अगर शहरी भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने न्यू फैशन मातृत्व कपड़ों का एक पीस खरीदा है तो हम हर साल रुढिवादी रुप से बचत कर सकते हैं जिससे में एक व्यक्ति 200 से अधिक वर्षों में जितना पानी पीता है। ये एक ऐसा तरीका है जिससे हर व्यक्ति का एक छोटा सा कार्य बहुत अंतर ला सकता है'। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद अनुष्का फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में जुट गई हैं।