सब्सक्राइब करें

बर्थडे गर्ल अनुष्का ने बनाया खास प्लान, दुनिया की नजरों से दूर यहां विराट के साथ बिताएंगी 24 घंटे

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday plan reveal she will go a dinner date with Virat Kohli
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : file photo
जन्मदिन मनाने के लिए खास से लेकर आम तक हर शख्स पहले से ही काफी कुछ तैयारियां करके रखता है। लेकिन जन्मदिन अनुष्का शर्मा जैसी मशहूर शख्सीयत का हो तो लोग यही सोचते हैं कि खूब धूम धड़ाका होगा, रात भर चलने वाली पार्टी होगे और जुटेंगे सिनेमा और क्रिकेट के ढेर सारे सितारे। लेकिन, इस साल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा क्योंकि अनुष्का शर्मा ने अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से और एकांत में मनाने का फैसला किया है।
Anushka Sharma Birthday plan reveal she will go a dinner date with Virat Kohli
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : file photo
31 साल की हो रहीं अनुष्का वैसे तो हर साल अपने जन्मदिन यानी 1 मई के दिन के लिए खासी तैयारियां करके रखती हैं और तैयारियां इस साल भी उन्होंने की हैं, लेकिन ये तैयारियां हैं लोगों की नज़रों से दूर रहने की। इस साल अनुष्का अपने जन्मदिन पर पूरे दिन लोगों की नजरों से दूर रहेंगी और पूरे 24 घंटे बिताएंगी सिर्फ और सिर्फ अपने पति विराट कोहली के साथ।
Anushka Sharma Birthday plan reveal she will go a dinner date with Virat Kohli
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : अमर उजाला
कम लोग ही जानते हैं लेकिन आईपीएल के शेड्यूल बनने के दौरान ही ये तय हो गया था कि विराट कोहली की टीम का कोई 1 मई के दौरान नहीं रखा जाएगा। विराट आईपीएल से इस दिन पूरी तरह छुट्टी पर रहेंगे और अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिताएंगे। बेंगलुरू में अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद एक सूत्र ने बताया, ‘विराट और अनुष्का के चारों तरफ हमेशा लोगों की भीड लगी रहती है तो दोनों ने इस बार अनुष्का का बर्थडे थोड़ा अलग हटकर मनाने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday plan reveal she will go a dinner date with Virat Kohli
virat anushka - फोटो : file photo
उनके लिए एक खास डिनर का इंतजाम किया जा रहा है और इसे बनाने वालों को भी इस डिनर के लिए खास हिदायतें दी गई हैं। सारे मसाले हाथ से पीसे जाने हैं और डिशेज भी ऐसी बननी हैं जिनमें किसी तरह की कोई मशीन इस्तेमाल न हो। इस डिनर के दौरान सिर्फ विराट और अनुष्का ही मौजूद रहेंगे, दोनों तरफ से किसी तीसरे को इसका निमंत्रण नहीं भेजा गया है।’
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday plan reveal she will go a dinner date with Virat Kohli
virat anushka - फोटो : file photo
इस खासमखास डिनर के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिशों के दौरान ये भी पता चला कि ऐसा विराट और अनुष्का के आने वाले दिनों के तयशुदा कार्यक्रमों को देखते हुए किया गया है। आईपीएल खत्म होने के साथ ही विराट को क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए खास प्रैक्टिस सेशन में जुटना है और अनुष्का भी मुंबई आकर अपने काम में जुटने वाली हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने तक इस दिन के बाद दोनों को कोई दूसरा दिन साथ बिताने को नहीं मिल रहा तो अनुष्का ने इसी दिन को खासमखास बना दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed