फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपन का प्यार: इस गाने ने उड़ाई अनुष्का शर्मा की नींद, मजेदार अंदाज में कही ये बात

Thu, 29 Jul 2021 09:29 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 29 Jul 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma cant get Bachpan Ka Pyar boy out of her head See Hilarious Post
सहदेव, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

आज की इस भागती दौड़ती दुनिया में लोगों के लिए मनोरंजन काफी आवश्यक है। वहीं कोरोना काल में तो लोग घरों में ही बंद हो गए हैं। ऐसे में मनोरंजन का साधन मोबाइल फोन बन गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपना भरपूर मनोरंजन कर लेते हैं। इसमें इंस्टाग्राम रील्स का भी बहुत बड़ा हाथ है। अक्सर रील्स को देखते देखते घंटों कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता। आलम ये है कि कई रील्स तो ट्रेंड में आ जाती हैं। एक या दो नहीं, हर रोज कोई ना कोई रील ट्रेंड में आ जाती है। इन दिनों 'जाने मेरी जानेमन, भूल नहीं जाना, मेरा बसपन (बचपन) का प्यार' काफी ट्रेंड में है। ना जाने कितने लोग इसको लेकर अलग अलग अंदाज में रील्स बना चुके हैं। वहीं इस रील पर अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।



अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बड़ी ही मजेदार तस्वीर साझा की है जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि इस गाने ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। इस रील के साथ साथ अनुष्का की पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Anushka Sharma cant get Bachpan Ka Pyar boy out of her head See Hilarious Post
अनुष्का शर्मा और उनकी इंस्टा स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक मजेदार मीम शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि 'बचपन का प्यार' गाना उनके दिमाग से बाहर नहीं निकल पा रहा है और इस वजह से उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। अनुष्का द्वारा साझा की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रात में जागता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि उसके सिर से इस लड़के का गाना नहीं निकल पा रहा है।

Anushka Sharma cant get Bachpan Ka Pyar boy out of her head See Hilarious Post
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

दरअसल, 'जाने मेरी जानेमन' गाने वाले लड़के का नाम सहदेव दिर्दो है और उसने गाना इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और सभी की जुबान पर चढ़ गया है। ऐसे ही अनुष्का शर्मा को भी यह गाना सोने नहीं दे रहा है। अनुष्का शर्मा ने मीम के साथ साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma cant get Bachpan Ka Pyar boy out of her head See Hilarious Post
सहदेव - फोटो : Instagram

बता दें, सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है और यहां तक कि सिंगर बादशाह ने भी इसका रीमिक्स वर्जन शेयर किया है। यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PATNA in HD (@patnahd)

विज्ञापन
Anushka Sharma cant get Bachpan Ka Pyar boy out of her head See Hilarious Post
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो तो उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद से अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। हालांकि, अनुष्का 'पाताल लोक', 'बुलबुल' और 'काला' जैसे प्रोडक्शन वेंचर्स में व्यस्त नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed