पूरे देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। ऐसे में डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी, पत्रकार सहित कई ऐसे लोग हैं जो जमीनी तौर पर आगे आकर इस मुसीबत की घड़ी में अपना फर्ज निभा रहे हैं। ऐसे में एक तरफ जहां कई लोग इन सभी का सत्कार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जहां पर कोरोना वॉरियर्स लोगों की नफरत का शिकार हो रहे हैं। इसी को लेकर अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कोरोना फाइटर्स के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर की नाराजगी, लिखा- 'दुख होता है..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अनुष्का ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में अनुष्का ने लिखा, 'ऐसी खबरों को पढ़कर दुख हुआ जहां पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे और कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे डॉक्टर्स के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।'
अनुष्का ने आगे लिखा, 'ऐसे वक्त में सबसे जरूरी है कि हम एक दूसरे का साथ दें और एक दूसरे की मदद करें। वहीं जो लोग कोरोना के खिलाफ मैदान में हैं, उनका अपमान न करें बल्कि उनको सम्मान दें। यह एक साथ रहते हुए एक जुट रहने का वक्त है।'
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) April 13, 2020
बता दें कि अनुष्का के पहले बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का भी ऐसे लोगों पर गुस्सा फूटा था। अजय ने लिखा था, "ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि 'पढ़े लिखे' लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए।"
DISGUSTED & ANGRY to read reports of “educated” persons attacking doctors in their neighbourhood on baseless assumptions. Such insensitive people are the worst criminals😡#StaySafeStayHome #IndiaFightsCorona
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) on