{"_id":"5a3ca8ff4f1c1b4c528bafc9","slug":"anushka-sharma-dances-with-shikhar-dhawan-users-gives-such-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति विराट नहीं अपने इस देवर के साथ अनुष्का ने लगाए ठुमके, लोगों ने किए ऐसे कमेंट, देखें VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति विराट नहीं अपने इस देवर के साथ अनुष्का ने लगाए ठुमके, लोगों ने किए ऐसे कमेंट, देखें VIDEO
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में हुए कल रात यानी गुरुवार को हुए अनुष्का-विराट के ग्रैंड रिसेप्शन में जमकर जश्न चला। जहां एक ओर पीएम मोदी समेत पॉलिटिक्स और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने पार्टी की शान बढ़ाई तो दूसरी ओर अनुष्का ने अपने 'देवर' संग डांस कर महफिल लूट ली। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किेए।
जी हां, विरुष्का के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जहां पहले अपने मेहमानों के साथ तस्वीरों में पोज देने वाला ये कपल डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाते नजर आया। मगर पार्टी में असली मजा तो तब आया जब बनारसी साड़ी में सिंदूर और बिंदी लगाए भारतीय बहू अनुष्का का एक अलग ही अंदाज नजर आया।
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on
सिंगर मीका के गाने 'मौजा ही मौजा' में अनुष्का ने अपने टीम इंडिया के देवर यानी शिखर धवन के साथ जमकर डांस किया। 'गब्बर' और अनुष्का का डांस वीडियो virushka_folyf के पेज से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में भाभी-देवर की जुगलबंदी देखते ही बनती है। अनुष्का के डांस मूव्य देख विराट कोहली भी खुद को सीटी मारने से नहीं रोक पाए।
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 20 हजार से व्यूज मिल चुके थे। जबकि कई लोगों ने कमेंट्स में अपने रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने कहा कि, 'शिखर धवन इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहा है, बचकर रहना विराट'। एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'आखिरकार गब्बर ने बसंती को अपने सामने नचा ही लिया'। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए विराट कोहली के मजे लेने की कोशिश की, कमेंट था कि, 'शिखर धवन को टीम से ड्रॉप मत करना वरना वो फिर अनुष्का के साथ डांस करने आ जाएगा।
बता दें कि अनुष्का-विराट की इटली के मिलान में शादी के बाद गुरुवार को पहला रिसेप्शन था। अगली रिसेप्शन पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।
बता दें कि अनुष्का-विराट की इटली के मिलान में शादी के बाद गुरुवार को पहला रिसेप्शन था। अगली रिसेप्शन पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।