{"_id":"5adae2be4f1c1b87028b5abe","slug":"anushka-sharma-dressed-up-as-an-old-woman-khow-here-is-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के मैच के बाद ये अनुष्का शर्मा को क्या हो गया, विराट भी देख लें तो चकरा जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL के मैच के बाद ये अनुष्का शर्मा को क्या हो गया, विराट भी देख लें तो चकरा जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म 'परी' में भूत का रोल निभाया था जिसमें उनकी काफी वाहवाही हुई थी लेकिन अब अनुष्का शर्मा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
2 of 5
anushka sharma
अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' की तस्वीरें लीक हुई थीं जिसमें वह सूती साड़ी में साधारण लुक में दिखीं लेकिन अब अनुष्का एक बुजुर्ग महिला के गेटअप में तैयार हो रही हैं।
3 of 5
anushka sharma
अभी तक यह पता नहीं चला है कि अनुष्का ने यह गेटअप क्यों अपनाया है। माना जा रहा है वह किसी एड या फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। हमें पूरा यकीन है अगर विराट भी उनकी यह फोटो देख लें तो जरूर चकरा जाएंगे। हाल ही में अनुष्का आईपीएल के मैच के दौरान विराट को चीयर करती हुई भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल वह वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' में एक ग्रामीण भारत की महिला का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है जो भारत की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की कहानी है।
विज्ञापन
5 of 5
Anushka Sharma
वहीं दूसरी ओर वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी अहम किरदार निभा रही हैं। सभी में उनके कैरेक्टर्स के मुताबिक लुक्स में भी खासा अंतर है। ऐसे में इस वक्त उनकी इस फोटो को देख हैरानी के साथ उत्सुकता भी बढ़ रही है कि आखिर वह किस चीज के लिए इस गेटअप में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।