{"_id":"5adadac04f1c1b390a8b5c2c","slug":"varun-dhawan-october-box-office-collection-day-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज के दूसरे हफ्ते वरुण धवन की 'अक्टूबर' की रफ्तार पड़ी धीमी, जानिए कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज के दूसरे हफ्ते वरुण धवन की 'अक्टूबर' की रफ्तार पड़ी धीमी, जानिए कितना रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'अक्टूबर' वरुण धवन की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जा रही है, वहीं फिल्म की कमाई पर नजर डालें, तो यह ओपनिंग डे पर वरुण धवन के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई है। फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
2 of 4
october
फिल्म की रिलीज का यह दूसरा हफ्ता है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'अक्टूबर ने शुक्रवार को 1.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह फिल्म ने कुल 32.13 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।'
फिल्म के लिए वरुण ने लगातार 37 दिनों तक शूटिंग की है। इसका बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें 35 करोड़ रुपए फिल्म की कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च किए गए। अब फिल्म के गिरते हुए कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि बजट का पैसा निकालने के लिए भी फिल्म को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
october
इस फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है। यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।