{"_id":"5adad0294f1c1b66098b5c58","slug":"october-makers-said-not-heard-of-the-film-aarti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन की 'अक्टूबर' पर कॉपी का लगा था आरोप, फिल्ममेकर्स ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन की 'अक्टूबर' पर कॉपी का लगा था आरोप, फिल्ममेकर्स ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में रिलीज हुई मशहूर डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' इन दिनों विवादों में है। फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है वहीं फिल्म से डेब्यू करने वालीं बनिता संधू के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। मगर अमेरिका में बेस्ड एक फिल्ममेकर और एडिटर हेमल त्रिवेदी ने अपने फेसबुक पर फिल्म को लेकर ऐसा दावा किया है जिसके बाद यह फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है।
2 of 5
october
दरअसल, हेमल का दावा है कि 'अक्टूबर' मराठी फिल्म 'आरती-द अननोन लव स्टोरी' की नकल है। अपनी पोस्ट में हेमल ने कहा कि यह इसकी डायरेक्टर सारिका मेने के भाई की असल जिंदगी पर आधारित है।
3 of 5
october
इसके साथ ही हेमल की मानें तो शूजित सरकार ने फिल्म की कहानी से लेकर वरुण का लुक तक मराठी फिल्म से लिया है। यही नहीं 'अक्टूबर' के मेकर्स द्वारा मराठी फिल्म के राइट्स को लेकर कभी कोई संपर्क किए बिना ही फिल्म बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
october
फिल्म पर विवादों के बाद 'अक्टूबर' के मेकर्स ने एक बयान जारी कर कहा कि 'हम पर फिल्म 'अक्टूबर' के कॉपीराइट को लेकर आरोप लगाए गए हैं। हम क्रिएटिव लोग हैं और हमारी टीम अपने काम पर पूरा यकीन रखती है। जिसने 'पीकू', 'पिंक' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। हमने तो 'आरती' नाम की किसी फिल्म के बारे में सुना ही नहीं और ना ही हमें विवादों से जुड़ी सारी डिटेल्स दी गई।'
विज्ञापन
5 of 5
october
13 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले ही हफ्ते में यह अभी तक 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। क्रिटिक्स ने फिल्म में वरुण धवन की काफी तारीफें की हैं। वरुण धवन ने अब तक जितनी फिल्में की हैं उनकी तुलना में यह फिल्म डिफरेंट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।