{"_id":"5adabfcf4f1c1be2798b5618","slug":"finally-rajinikanth-kaala-gets-a-release-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से नहीं टकराएंगे रजनीकांत, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से नहीं टकराएंगे रजनीकांत, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में 48 दिनों तक चले लंबे हड़ताल के बाद अब फिल्मों को जल्द से जल्द रिलीज करने की कोशिश चल रही है। इस हड़ताल के चलते पिछले 48 दिनों में कोई भी तमिल फिल्म रिलीज नहीं की जा सकी है लेकिन अब फिल्मों की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
2 of 5
Kaala Karikalan
हड़ताल की वजह से रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'काला' की रिलीज पर भी आशंका के बादल मंडराने लगे थे लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। दरअसल, जिन फिल्मों को 'काला' से पहले रिलीज किया जाना था पहले उन्हें बड़े परदे पर उतारा जाएगा, इस वजह से भले ही हड़ताल खत्म कर दी गई हो लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है।
3 of 5
Kaala Karikalan
पहले यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 7 जून को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए धनुष ने कहा, 'यह एनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि सुपरस्टार की 'काला' 7 जून को दुनियाभर में सभी भाषाओं में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।' इससे पहले ऐसी भी चर्चा थी कि 'काला' सलमान खान की रेस 3 के साथ 14 जून को सिनेमाघरों में टकरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kaala
रजनीकांत के फैंस के लिए यह साल स्पेशल होने वाला है। इस साल रजनीकांत की 'काला' के बाद डायरेक्टर शंकर की साइंटिफिक फिक्शन फिल्म '2.0' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kaala
रजनीकांत की '2.0' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपये बताया गया है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया था जिस पर रजनीकांत ने नाराजगी जताई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।