{"_id":"5b456f2f4f1c1bbc248b5cb7","slug":"anushka-sharma-kissing-virat-kohli-will-remind-you-justin-bieber-and-hailey-baldwin-pda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का ने जस्टिन बीबर को किया कॉपी, किस करते हुए एक और तस्वीर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट-अनुष्का ने जस्टिन बीबर को किया कॉपी, किस करते हुए एक और तस्वीर वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Virat Anushka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 'कपल गोल्स' सेट करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। शादी से पहले दोनों ने जहां रिश्ते पर मौन व्रत धारण कर रखा था, अब वे आए दिन अपनी रोमांटिक और प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कोहली ने मंगलवार शाम पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक और तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में 'नुष्की' 'चीकू' को गाल पर ठीक आंखों के नीचे किस करती जर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी मंगेतर जस्टिन बीबर की याद आ जाएगी।
Justin Bieber
हाल ही में जस्टिन बीबर ने यह फोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की है। इस फोटो में उनकी मंगेतर हेली बाल्डविन भी उन्हें गाल पर ठीक आंखों के नीचे किस करती दिख रही हैं। वहीं बीबर के कंधे पर उनकी हथेली है जिसमें सगाई की अंगूठी साफ देखी जा सकती है। हालांकि, अनुष्का की उंगली में उनकी एंगेजमेंट रिंग नजर नहीं आ रही है।
Virat Anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ताजी तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma
इंग्लैंड में उनकी ही क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज में धूल चटाकर विराट कोहली इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अब बारी वनडे सीरीज की है। मगर उससे पहले कोहली अपनी लेडी लक के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। बता दें कि इस कपल ने फैसला किया है कि वे साल में तीन हफ्ते कोई काम नहीं करेंगे और सिर्फ एक दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे। हालांकि, कोहली मैच में व्यस्त हैं, मगर अनुष्का अपने काम से ब्रेक लेकर उनके साथ इंग्लैंड गई हैं।
विज्ञापन
virat anushka
अनुष्का शर्मा टीम इंडिया की बस में बैठकर कार्डिफ पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मिलकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बर्थ डे भी सेलिब्रेट किया। विराट कोहली जब स्टेडियम में अभ्यास कर रहे होते हैं, तो वह अकेले ही ब्रिटेन में सैर-सपाटे के लिए निकल जाती हैं। विराट-अनुष्का की इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आ रही हैं।इंग्लैंड से लौटकर अनुष्का शर्मा अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म कनेडा की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। उनकी दो फिल्में सुई धागा और जीरो इसी साल रिलीज होने वाली है। वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को आएगी।