बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन, कैमरे के पीछे से) तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें एक्ट्रेस को ब्राउन कलर की हुडी में चश्मा लगाए वैनिटी वैन के बाहर धूप में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा एक बार फिर से नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने तस्वीरों के बारे में एक नोट भी लिखा है।
Anushka Sharama: अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं नो-मेकअप लुक तस्वीरें, लिखा- अच्छी फोटो डालना है किसने कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से ये नई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "एक भी फोटो अच्छी नहीं लगी मुझे! तो मैंने सोचा हमेशा अच्छी फोटो ही क्यों डालना है, ये किसने कहा? तो ये मेरी ओके ओके टाइप फोटोज जो मैं नहीं डालती लेकिन अपनी कीमती सांसें इनको खींचने में यूज की है तो पोस्ट करना तो बनता है, चलो ओके बाय"।
Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट
अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'हुडी अच्छी लग रही है....फोटोज तो खराब है आई एग्री'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी ड्रॉप की। फिलहाल अनुष्का की इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
बात करें फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तो ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। चकदा एक्स्प्रेस में झूलन गोस्वामी की उपब्धियों के साथ ही उनका क्रिकेट के सफर में निजी से लेकर एकेडमिक संघर्ष भी दिखाया जाएगा। एक्ट्रेस कुछ समय पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने इंग्लैंड गईं थीं और हाल ही में अनुष्का ने जानकारी दी थी कि उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू कर दिया है।