{"_id":"631a50313ddaf02dd01c64ee","slug":"anushka-sharma-praises-hrithik-roshan-saif-ali-khan-vikram-vedha-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha: आम लोगों के साथ सेलेब्स को भी पसंद आया 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर, अनुष्का शर्मा ने की जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha: आम लोगों के साथ सेलेब्स को भी पसंद आया 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर, अनुष्का शर्मा ने की जमकर तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म- विक्रम वेधा, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की एक्शन थ्रिलर 'विक्रम वेधा' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार गुरुवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर में वह सब कुछ मौजूद है जिसकी हर कोई उम्मीद कर रहा था। लोगों को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। महज कुछ ही घंटों में इसे यूट्यूब पर एक करोड़ 20 लाख बार देखा जा चुका है। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : insta
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के जरिए 'विक्रम वेधा' की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'यह ट्रेलर कितना शानदार है, एक फिल्म में मेरे दो पसंदीदा कलाकार...सैफ अली खान और ऋतिक रोशन आप पूरी तरह से छा गए।' बता दें कि यह पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित साल 2017 में इसी नाम से रिलीज हुई तमिल फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म में आर. माधवन, विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ, कथिर और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
3 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वह जल्दी ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ ऑनस्क्रीन वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के चरित्र को चित्रित करती नजर आएंगी। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, चकड़ा एक्सप्रेस झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो 2012 में पद्म श्री प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : insta
इस फिल्म से अनुष्का ने चार साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। वहीं, कैटरीना कैफ का भी इस फिल्म में अहम रोल था। अनुष्का की तरह शाहरुख भी इस फिल्म के बाद से अब तक बड़े पर्दे से दूर हैं। अगले साल वह अपनी तीन फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।