फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष मंत्रालय से जुड़ीं अनुष्का शर्मा, लोगों को घरों में रहकर योग करने के लिए कर रहीं प्रेरित

Sat, 20 Jun 2020 07:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma promote yoga among the masses ahead of International Yoga Day on June 21
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

21 जून यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए इस बार केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय से हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक प्रचारक के रूप में जुड़ गई हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुआ लॉकडाउन अनलॉक-1 में तो बदल गया है लेकिन अभी भी लोगों का घरों से निकलना वैसे नहीं हो पा रहा है जैसे वह लॉकडाउन से पहले निकला करते थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लोगों को घर में ही बैठे योग करने को प्रेरित करने के लिए अनुष्का को काम पर लगाया है।

Anushka Sharma promote yoga among the masses ahead of International Yoga Day on June 21
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

आयुष मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें अनुष्का शर्मा भारतीयों को योग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वीडियो में अनुष्का कहती हैं, 'योग एक कानून है और यह हमें बताता है कि हमारे जीवन को कैसे उदार बनाया जाए। योग हमें बांधता नहीं, बल्कि यह हमें मुक्त करता है। इसलिए कि हम इस दुनिया के सभी प्राणियों को प्रेम और शांति की भावना से देख सकें। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का अभ्यास करें और शांति और प्रेम का संदेश फैलाने की शुरुआत करें।'

Anushka Sharma promote yoga among the masses ahead of International Yoga Day on June 21
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

योग दिवस के दिन हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक सैकड़ों लोगों के साथ दिल्ली के इंडिया गेट पर योग करते आए हैं लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से यह संभव नहीं होगा। इसलिए अनुष्का शर्मा आयुष मंत्रालय के इस अभियान में जुड़ कर लोगों को घर में ही रहकर योग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। आयुष मंत्रालय ने इसके लिए 'माय लाइफ माय योग' नाम से एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है, जिसमें भाग लेने की अंतिम तिथि भी 21 जून ही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma promote yoga among the masses ahead of International Yoga Day on June 21
योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में सदियों से किए जाने वाले योग और प्राणायाम को विश्व स्तर पर प्रचलित करने का श्रेय भी मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने ही 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में योग दिवस को लेकर एक भाषण दिया था। इसके बाद ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में प्रचलित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Anushka Sharma promote yoga among the masses ahead of International Yoga Day on June 21
पाताल लोक - फोटो : amar ujala mumbai

अगर बात करें अनुष्का शर्मा की तो वह वर्ष 2018 में आई आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' के बाद से ही बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, पर्दे के पीछे रहकर वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए 'पाताल लोक' जैसी वेब सीरीज का निर्माण कर चुकी हैं। उनके निर्माण में बनी एक हॉरर फिल्म 'बुलबुल' जल्द रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed