सब्सक्राइब करें

Social Media: कुत्ते की जान बचा रहे शख्स को लोगों ने कहा पागल, अनुष्का शर्मा बोलीं- पागल तो वे हैं जिन्हें इंसानियत नहीं दिखती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Feb 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma proved her love for animals Shares video man who taking care of injured stray dog
Anushka Sharma - फोटो : Instagram

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। वह तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह दिल्ली के उस शख्स की तारीफ करती नजर आ रही हैं, जिसे लोग 'पागल' करार दे रहे हैं। अभिनेत्री की यह पोस्ट दिल छू लेने वाली है।

Trending Videos
Anushka Sharma proved her love for animals Shares video man who taking care of injured stray dog
anushka sharma - फोटो : instagram

दरअसल हुआ यह कि दिल्ली में एक शख्स घायल पपी को गोद में लेकर उसे प्यार कर रहा है। इस पर आसपास के लोगों ने उसका मजाक बनाना शुरू कर दिया और उसे 'पागल' कहने लगे। जवाब में शख्स ने बेजुबानों की मदद करने की बात कही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट करके शख्स की तारीफ में शानदार कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma proved her love for animals Shares video man who taking care of injured stray dog
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'पागल तो वो हैं, जो इंसानियत नहीं समझते हैं। आप तो...' कैप्शन के साथ अनुष्का ने शाबाशी देते हुए तालियों वाला और दिल वाला इमोजी भी बनाया। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह पुरानी दिल्ली के किसी इलाके की है। शख्स के आसपास खड़े लोग इस बात के लिए उसका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग उसे ताने दे रहे हैं।

Anushka Sharma proved her love for animals Shares video man who taking care of injured stray dog
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा को है जानवरों से लगाव
बता दें कि अनुष्का पशु प्रेमी हैं। अक्सर वह जानवरों के बेहतर उपचार के लिए बात करती नजर आती हैं। साल 2020 में उन्होंने जानवरों के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए समर्थन जताया था। इसके लिए उन्होंने हैशटैग 'जस्टिस फॉर एनिमल' के साथ डिजिटल कैंपेन शुरू किया था और जानवरों के प्रति क्रूरता को रोकने के लिए एनिमल एक्ट, 1960 में संशोधन की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था, 'मैं तहे दिल से यह चाहती हूं कि पशुओं से होने वाली क्रूरता के खिलाफ सख्त से सख्त कानून हों। वह इस तरह लागू हों कि लोगों में जानवरों से क्रूर व्यवहार करते हुए डर हो।'

विज्ञापन
Anushka Sharma proved her love for animals Shares video man who taking care of injured stray dog
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट को भी दी प्रेरणा
बता दें कि अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी पिछले साल जानवरों के लिए दो शेल्टर शुरू किए थे। उन्होंने ट्विटर पर इसका खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने आवारा कुत्तों के उपचार में मदद के मकसद से इनकी शुरुआत की है। इसका श्रेय उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को देते हुए कहा था कि उन्हें इसकी शुरुआत की प्रेरणा अनुष्का से मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed