भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इटली में शादी की और इस वक्त दोनों ही अपने गोल्डन पीरियड को एंजॉय कर रहे हेँ। वहीं दूसरी तरफ कप्तान की अनुपस्थिति में भारतीय टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीते दिनों ही रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक जमाया। उनकी इस पारी का हर कोई दीवाना हो गया और इसी लिस्ट में एक नाम जुड़ा अनुष्का शर्मा, लेकिन उनको इसके साथ रोहित ने एक सलाह भी दे डाली।
जब रोहित शर्मा ने अनुष्का को बधाई के साथ दे डाली सलाह, कुछ ऐसा मिला जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रोहित ने दोनों को शादी की बधाई दी थी। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा कि आप दोनों को बधाई। साथ ही कहा कि विराट मैं तुम्हें हैसबैंड हैंडबुक दूंगा। इसी के साथ रोहित ने अनुष्का को भी एक नसीहत दे डाली।
Congratulations you two! @imVkohli , I’ll share the husband handbook with you. @AnushkaSharma , keep the surname 😏
— Rohit Sharma (@ImRo45) December 12, 2017
उन्होंने अनुष्का को कहा कि आपको अनुष्का कोहली बनने की जरूरत नहीं है, अनुष्का शर्मा ही बने रहना। रोहित ने कहा आप अपना यही सरनेम रखना।
इस ट्वीट के दो दिन बाद अनुष्का ने उनको जवाब देते हुए शानदार पारी खेलने पर बधाई दी।
Hahaha thanks Rohit! 🙏😊 And congratulations on your splendid innings 👏 https://t.co/xeo9whyx8T
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 13, 2017