बाहुबली से प्रसिद्धि पाने वाले ऐक्टर राणा दग्गुबाती आज 33 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद अनोखे तरीके से मनाया है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का पोस्टर ट्विटर पर लॉन्च किया।
भल्लालदेव ने बर्थडे पर फैन्स को दिया तोहफा, रिलीज किया अगली फिल्म का पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के बारे में आधिकारिक रूप से अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। न ही फिल्म के पोस्टर से फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा पता चल रहा है। पोस्टर में केवल फिल्म का नाम और हाथी के दो दांत नजर आ रहे हैं। पोस्टर का बैकग्राउंड हाथी की स्किन की तरह है, इन सभी से पता चलता है कि फिल्म हाथी की कहानी पर आधारित होगी।
My next is on its way!! #HaathiMereSaathi first look on January 1st 2018!! pic.twitter.com/OqOpdrIKqR
बता दें कि फिल्म तीन भाषाओं तमिल, तेलगू और हिंदी में रिलीज होगी। हालांकि नाम से ऐसा लग रहा है कि फिल्म 1971 की राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की रीमेक है, लेकिन आपका ये अंदाजा लगाना बिल्कुल गलत होगा।
खबरों की मानें तो यह फिल्म हीरो और हाथी के बीच की बॉन्डिंग की कहानी पर होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन करेंगे, जिन्होंने कुमकी का निर्देशन किया था। फिल्म की शूटिंग 2018 जनवरी से थाईलैंड में शुरू होगी। जो दिवाली 2018 के आसपास रिलीज हो जाएगी।
पढ़ें: 'इत्तेफाक' के बाद राजेश खन्ना की एक और फिल्म की बनेगी रीमेक, इस हीरो को मिला रोल