'प्यार का पंचनामा' और 'प्यार का पंचनामा-2' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर लव रंजन एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है 'सोनू के टीटू की स्वीटी'। फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी दिखेगी। साथ में होंगे सनी सिंह।
सोनू के टीटू की स्वीटी: बहुत हुआ प्यार का पंचनामा, अब है शादी की बारी,अनुष्का शर्मा की बढ़ी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी कार्तिक आर्यन का लंबा सा मोनोलॉग होगा। 'पंचनामा' सीरीज की दोनों फिल्मों में उनका बोला गया लंबा डायलॉग इतना हिट हुआ कि मेकर्स ने उस फॉर्मूले को इस फिल्म में भी रिपीट करने का फैसला किया है। फिल्म वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी।
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब इसकी रिलीज डेट बदली गई है। इससे पहले इसे 3 नवंबर और फिर 12 जनवरी को रिलीज करने की खबर आई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'परी' से होगी। खबर है कि फिल्म 'पद्मावती' को भी इसी दिन रिलीज करने की बात चल रही है।
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को लव फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूज किया गया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश में की गई है।
From the director of #PyaarKaPunchnama series... First look poster of Luv Ranjan's #SonuKeTituKiSweety... Stars Kartik Aaryan, Nushrat Bharucha and Sunny Singh... Produced by TSeries and Luv Films... Release on 9 Feb 2018 to coincide with Valentine’s Day [14 Feb 2018]… Poster: pic.twitter.com/LDb5gtqJQd
पढ़ें: दुबई के बॉलीवुड पार्क में अचानक डांस करने लगी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, वीडियो हुआ वायरल