{"_id":"5d7e613a8ebc3e01463f33b0","slug":"anushka-sharma-shared-childhood-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं 3 पुरानी तस्वीरें, देखिए बचपन में कैसी दिखती थीं विराट कोहली की पत्नी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं 3 पुरानी तस्वीरें, देखिए बचपन में कैसी दिखती थीं विराट कोहली की पत्नी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं। वह पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ समय बिताने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इस बार वह अपने बचपन की तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा की बचपन की फोटो
- फोटो : social Media
जी हां, अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक टू बैक अपने बचपन की तीन तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ये तीनों तस्वीरें बचपन की अलग-अलग उम्र को बयां करती हैं। एक तस्वीर में वह जहां बेहद छोटी दिखाई दे रही हैं वहीं बाकी की दोनों तस्वीरों में उनकी उम्र अलग-अलग है। इन तीनों तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा ने एक जैसा की कैप्शन दिया है।
अनुष्का शर्मा की बचपन की फोटो
- फोटो : social Media
अनुष्का शर्मा मे बचपन की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- 'लिटिल मी'। उनके फैंस और कई बॉलीवुड सितारे उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उनकी तस्वीरों की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाकात का खुलासा किया था। साथ ही बताया था कि वह पहली ही मुलाकात में काफी घबराए हुए थे।
अनुष्का शर्मा की बचपन की फोटो
- फोटो : social Media
विराट कोहली अमेरिकन होस्ट ग्राहम बेनसिंगर के टॉक शो 'डेप्थ विद ग्राहम बेनसिंगर' में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने खेल से लेकर निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई। अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त वह काफी घबराए हुए थे।
इसके अलावा हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनुष्का इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्होंने विराट के हाथ पर किस किया। दरअसल नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। इस इवेंट में विराट और अनुष्का सहित कई भारतीय खिलाड़ी पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।