फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा से श्रीदेवी तक: अपने बच्चे को जन्म देने के बाद इन अभिनेत्रियों ने काम से लिया था ब्रेक

Tue, 15 Jun 2021 10:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 15 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma sridevi and more celebs who took a break from work after delivering their baby
श्रीदेवी-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार बॉलीवुड में फीमेक सेलेब्स के कहा जाता है कि मां बनने के बाद उनके करियर पर ब्रेक लग जाएगा। या फिर उन्हें अच्छी फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि बॉलीवुड का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी कहता है। भले ही कुछ सेलेब्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से करियर से ब्रेक लिया है, लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसे भी हैं जिन्होंने जबरदस्त वापसी कर हैरान किया।



श्रीदेवी 
90 के दौर में श्रीदेवी अपने करियर की पीक पर थीं। लेकिन 1997 में जाह्नवी और फिर 2000 खुशी के पैदा होने के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया। इस दौरान वो लाइमलाइट से दूर रहीं और पूरा टाइम सिर्फ अपने बच्चों को दिया। लेकिन फिर 15 साल बाद उन्होंने कमाल कर दिखाया जब उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश रिलीज हुई। बॉलीवुड में इसे बेहतरीन कमबैक के रूप में जाना जाता है।

Anushka Sharma sridevi and more celebs who took a break from work after delivering their baby
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला 
एक्ट्रेस जूही चावला ने भी मां बनने के बाद बॉलीवुड से ब्रेक लिया, लेकिन खुद को फिल्मों से कभी दूर नहीं होने दिया। साल 2001 और 2003 में मां बनने वाली जूही चावला ने लगातार कुछ ना कुछ काम किया। वे बतौर लीड नजर नहीं आईं, लेकिन छोटे रोल जरूर करती रहीं। फिर 2014 में उनके करियर ने फिर पलटी मारी और वे बतौर लीड फिल्म गुलाब गैंग में नजर आईं।

Anushka Sharma sridevi and more celebs who took a break from work after delivering their baby
काजोल - फोटो : instagram
काजोल 
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने फिल्मी करियर में दो बार ब्रेक लिया। पहले उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद 2003 में ब्रेक लिया, वहीं बाद में उन्होंने 2010 में बेटे के जन्म के वक्त भी फिल्मों से दूरी बनाई। लेकिन हर बार काजोल की वापसी जोरदार रही। एक तरफ उनकी 2006 में आई फना सुपरहिट साबित हुई, वहीं 2015 में दिलवाले भी बॉक्स ऑफिस पर हिट निकली। पिछली बार काजोल को अजय संग तानाजी में भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma sridevi and more celebs who took a break from work after delivering their baby
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : फाइल
ऐश्वर्या राय बच्चन 
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। शादी के बाद उन्होंने 2010 तक फिल्मों में काम किया। फिर 2011 में, उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को जन्म दिया और फिल्मी करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया। चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अभिनेत्री ने फिल्म 'जज़्बा' से स्क्रीन पर वापसी की।
विज्ञापन
Anushka Sharma sridevi and more celebs who took a break from work after delivering their baby
करीना कपूर खान - फोटो : ANI
करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने साल 2016 में फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बाद प्रेग्नेंसी की वजह से सिनेमा से ब्रेक लिया। दो साल के इस ब्रेक के बाद उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से शानदार वापसी की। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई। इसके बाद साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' से बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराया। करीना कपूर का कमबैक सुपर हिट साबित हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed