{"_id":"5b98ad57867a557f534548e0","slug":"anushka-sharma-suffering-from-bulging-disc-during-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के दौरान दर्द से चीख पड़ी थीं अनुष्का शर्मा, इस बीमारी की वजह से हुआ था भयानक दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रमोशन के दौरान दर्द से चीख पड़ी थीं अनुष्का शर्मा, इस बीमारी की वजह से हुआ था भयानक दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों अनुष्का शर्मा की रिलीज हुई फिल्म 'सुई-धागा' शाहरुख खान के साथ डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। प्रमोशन के दौरान अनुष्का अपनी हेल्थ का खास ध्यान नहीं रख रही थीं। तभी तो वो एक गंभीर बीमारी से भी जूझ रही थीं।
2 of 5
anushka sharma
जी हां, वैसे तो अनुष्का अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं और एक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके बावजूद उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत है। दरअसल, अनुष्का को बल्जिंग डिस्क की समस्या है। बताया जा रहा है उन्हें इंटेंसिव फिजियोथैरेपी की वजह से ये समस्या हुई है।
3 of 5
anushka sharma
अनुष्का और वरुण धवन फिल्म प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने गणेश चतुर्थी से पहले इकोफ्रेंडली मूर्तियों का प्रचार भी किया। इस इवेंट के दौरान अनुष्का को कई बार दर्द से परेशान देखा गया। कुर्सी पर बैठते वक्त तो उन्हें इतनी जोर से दर्द हुआ कि उनकी चीख ही निकल पड़ी। जब भी उन्हें कुर्सी से उठना पड़ रहा था तो वो अपने पीठ को सहारा देते हुए ही उठ और बैठ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma
इवेंट के दौरान वरुण धवन ने कहा कि डॉक्टरों ने अनुष्का को आराम की सलाह दी है। इसके बावजूद वो यहां तक आईंं। बता दें कि डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें 3-4 हफ्ते के आराम की जरूरत है। उन्हें सलाह दी गई है कि वो पूरी तरह से रेस्ट करें।
विज्ञापन
5 of 5
Anushka Sharma
रीढ़ की हड्डी से जुड़ी येे बीमारी आजकल आम बनती जा रही है। इस तरह की समस्या तब पैदा होती है जब एक ही जगह पर ज्यादा देर तक बैठे हो या खड़े रहें। धीरे-धीरे ये दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में अनुष्का को अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।