फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा ने दुनिया में फिर मचाई धूम, मैडम तुसाद में लगेगी बोलने वाली मूर्ति

Wed, 11 Jul 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma To Get the first talking statue at Madame Tussauds Singapore
Anushka Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूजर और उद्यमी अनुष्का शर्मा ग्लोबल हस्ती बन चुकी हैं। हाल ही में उनका नाम फोर्ब्स की '30 अंडर 30 एशिया 2018' लिस्ट में शामिल किया गया था। अब उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी ऐसी मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है, जो बोल सकती है!

 
Anushka Sharma To Get the first talking statue at Madame Tussauds Singapore
anushka sharma
सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में पहली बार ऐसी मोम की मूर्ति सजने जा रही है, जो बोल भी सकती है। यह मोम की मूर्ति होगी अनुष्का शर्मा की। दिलचस्प बात यह है कि वह बॉलीवुड की पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिनका ऐसा अनोखा स्टैच्यू मैडम तुसाद संग्राहालय में होगा। 

 
 
Anushka Sharma To Get the first talking statue at Madame Tussauds Singapore
Anushka Sharma
दिलचस्प बात यह है कि दुनियाभर की चंद नामचीन हस्तियों के स्टैच्यू को ही मैडम तुसाद ने इंट्रैक्टिव फीचर यानि बात करने वाली तकनीक से लैस किया है। अनुष्का से पहले ओपरा विनफ्रे, क्रिटियानो रोनाल्डो, लुईस हैमिल्टन की ऐसी मूर्ति बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma To Get the first talking statue at Madame Tussauds Singapore
Virat Anushka
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंगापुर में अनुष्का शर्मा की जो मूर्ति होगी, उसके हाथ में एक फोन होगा। वह फोन असली होगा और लोग मूर्ति के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं। जब भी कोई मेहमान फोन को हाथ लगाएगा, अनुष्का की मूर्ति उनसे बातें करेगी। 
विज्ञापन
Anushka Sharma To Get the first talking statue at Madame Tussauds Singapore
anushka sharma

मैडम तुसाद, सिंगापुर की जनरल मैनेजर एलेक्स वार्ड ने कहा, 'हम अनुष्का शर्मा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यहां कई परिवार घूमने आते हैं लेकिन भारत से भी कई युवा भी यहां आते हैं। अनुष्का शर्मा की बोलने वाली मूर्ति के जरिए हमें उन दर्शकों को भी आकर्षित करने का मौका मिलेगा। कई मेहमानों ने उनकी मूर्ति की गुजारिश की है। हमें यकीन है कि उनका स्टैच्यू हमारे म्यूजियम में चार चांद लगा देगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed