'सुई धागा' और 'पटाखा' फिल्मों को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में काफी अंतर है जो यह दर्शाता है कि 'पटाखा' बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखने में नाकामयाब हुई। वहीं 'सुई धागा' फिल्म बजट से भी ज्यादा कलेक्शन जुटाकर कमाई की ओर बढ़ चुकी है। इन दोनों फिल्मों के 7वें दिन का कलेक्शन आ गया है जो दोनों के लिए ही वीक डेज में बड़े झटके से कम नहीं है।
वीक डेज में वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' के उड़े रंग, 'पटाखा' हुआ फुस्स, अब ये 2 फिल्में लगाएंगी ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सुई धागा' फिल्म की बात करें तो इसने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखा गया लेकिन फिर भी यह फिल्म महज कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालकर कमाई की ओर बढ़ गई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म ने 7वें दिन महज 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
'सुई धागा' के पूरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़, शनिवार को 11.50, रविवार को 16 करोड़, सोमवार को 7 करोड़, मंगलवार को 11.50, बुधवार को 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया। गुरुवार के कलेक्शन को मिलाकर 'सुई धागा' फिल्म अब तक कुल 62.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि 'पटाखा' फिल्म कलेक्शन के मामले में 'सुई धागा' फिल्म से काफी पीछे है।
#SuiDhaaga has a SOLID Week 1... Witnessed strong trending from Day 1 to Day 5 [national holiday], but slipped on Day 6 and Day 7... Weekend 2 is crucial... Fri 8.30 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.05 cr, Mon 7 cr, Tue 11.75 cr, Wed 3.80 cr, Thu 3.35 cr. Total: ₹ 62.50 cr. India biz.
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पटाखा' फिल्म ने 7वें दिन 55 लाख का कलेक्शन किया है। बाकी दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 90 लाख, दूसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख, तीसरे दिन करीब 1.75 लाख, चौथे दिन 94 लाख, पांचवे दिन 1.5 और छठे दिन 56 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि इस फिल्म का कुल कलेक्शन 7.64 करोड़ हो चुका है।
#Pataakha is DULL in Week 1... Benefitted from holidays in its opening week, but did not maintain the momentum on working days... Fri 90 lakhs, Sat 1.40 cr, Sun 1.75 cr, Mon 94 lakhs, Tue 1.56 cr, Wed 56 lakhs, Thu 53 lakhs. Total: ₹ 7.64 cr. India biz.
इन दोनों फिल्मों के पास अब कलेक्शन जुटा पाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है। इसकी वजह शुक्रवार को एक साथ रिलीज हो रही दोनों फिल्में हैं। यह दोनों फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' है। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है। हालांकि इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने से इतना तो तय है कि 'सुई धागा' और 'पटाखा' फिल्मों के कलेक्शन पर असर जरूर पड़ेगा। 'लवयात्री' फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वारिना हुसैन डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे हैं।