बर्फीली वादियों के बीच नया साल मनाएंगे ये सितारे, अनुष्का-विराट से सैफ-करीना तक की देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों कैलिफोर्निया में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं । प्रियंका की ये फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाय विंटर वंडरलैंड... तुम बहुत याद आओगे.. अगले साल मिलते हैं.. #twinning'इससे पहले प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो अपनी मशीन (स्नोमोबाइल) के साथ राइड करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि निक ने क्रिसमस पर प्रियंका को ये स्नोमोबाइल गिफ्ट की है ।
Me and my mean machine.. somewhere over the rainbow..
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों वेकेशन पर हैं । ये दोनों बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आने वाले नए साल का स्वागत कर रहे हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अनुष्का के साथ हॉलिडे की फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीर में हर तरफ सिर्फ बर्फ नजर आ रही है। वहीं, अनुष्का और विराट का कूल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है ।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों स्विट्जरलैंड में पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और बहन करिश्मा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सभी 25 दिसंबर को ही हॉलिडे मनाने निकल गए और न्यू ईयर भी वहीं पर सेलिब्रेट करेंगे। इस बीच करीना और करिश्मा की मुलाकात वरुण धवन से हो गई। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर की है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखो, हमारी किससे मुलाकात हुई #holidayseason #snowydays' इस फोटो में तीनों स्टार्स विंटर आउटफिट में कूल लुक में नजर आ रहे हैं।
See who we met ! ⛷💙 @varundvn #holidayseason #snowydays
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले पत्नी से इस वजह से मिलने गए थे कुशल पंजाबी, रिपोर्ट में खुलासा