अपनी आगामी फिल्म सुई-धागा में अपने साड़ी वाले लुक को लेकर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने टीचर्स डे पर खास अंदाज में लोगों को विश किया है। अनुष्का नें अपनी फिल्म सुई धागा का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्टून एनीमेशन द्वारा बनाए इस पोस्टर में अुनष्का और विराट के ईर्द-गिर्द नीले कलर की यूनिफॉर्म में बच्चे दिखायी दे रहे हैं।
{"_id":"5b8fb765867a55482523be67","slug":"anushka-sharma-wish-teachers-day-in-sui-dhaga-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुई-धागा अंदाज में अनुष्का ने किया टीचर्स डे विश, सेट से लीक हो चुकी हैं कई तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुई-धागा अंदाज में अनुष्का ने किया टीचर्स डे विश, सेट से लीक हो चुकी हैं कई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Anushka Sharma
इस कार्टून फोटो पर लिखा है, कलम हो या सुई, हर सीख से जुड़ा है शिक्षक कोई। पोस्टर में नजर आ रहे बच्चें भी कढ़ाई-बुनाई के काम को गौर से सीखते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने फैंस को अनुष्का अपने शिक्षकों से जुड़े हर पल के बारे में बता रही हैं। अनुष्का ने अपने पोस्टर को शिक्षक दिवस के मोके पर रिलीज करते हुए इसे शिक्षकों को डेडीकेट किया है।
Anushka Sharma
फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, जिन्होंने हमें एक अच्छा इंसान बनना सिखाया और अपने अनुभवों से हमारा मार्गदर्शन किया उन सभी को हैप्पी टीचर्स डे। वहीं वो पोस्टर के जरिए फिल्म सुई- धागा का प्रमोशन करने में भी पीछे नहीं रही हैं।
Celebrating the ones who teach us how to be the best version of ourselves with their own experiences of hardships in life... Happy teachers day 🙏@Varun_dvn @Sharatkatariya #ManeeshSharma @yrf @SuiDhaagaFilm pic.twitter.com/dno7TvbqXR
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) September 5, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। फिल्म में सेट से कई तस्वीरें लीक होने के बाद सुई धागा का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के पोस्टर में दोनों सितारे अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Sui Dhaga
कुछ दिन पहले अनुष्का ने फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइए हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! वहीं फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी हो चुका है।
धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइये हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! #SuiDhaagaMadeInIndia TRAILER OUT ON 13TH AUGUST! @Varun_dvn @Sharatkatariya #ManeeshSharma @yrf pic.twitter.com/20j5UXw0pB
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 10, 2018