{"_id":"5adff8594f1c1bed778b4d92","slug":"anushka-sharma-wishes-birthday-to-varun-dhawan-with-sui-dhaga-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश, 'मौजी' की हो गई मौज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश, 'मौजी' की हो गई मौज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का बर्थडे बीता है इस बीच बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी और उनके दोस्तों ने उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आने वाली हैं। वरुण धवन के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने उन्हें बेहद खास तरीके से विश किया है।
24 अप्रैल को वरुण धवन 31 साल के हो गए हैैं। इस बीच उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। खास बात यह है कि यह फोटो कोई सामान्य फोटो नहीं बल्कि इन दिनों स्टार की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की है।
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में वरुण धवन की ढेर सारी तारीफ भी की है। उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे को-स्टार वरुण धवन, खुशियां हर दम तुम्हारे चारों ओर रहें और तुम्हारे साथ काम करके सच में खुशी महसूस हो रही है, हैप्पी बर्थडे सबसे प्यारे मौजी..।' अनुष्का की इस पोस्ट को वरुण धवन और अनुष्का के फैंस ने काफी पसंद किया है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करें फिल्म 'सुई धागा' की तो इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में अनुष्का और वरुण टेलर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है।