फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास से अफेयर के बीच अनुष्का शेट्टी ने साइन की अगली फिल्म, हीरो के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Fri, 18 May 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Anushka Shetty signed another film but its not with Baahubali actor Prabhas
बाहुबली 2
अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें इन दिनों लाइम लाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि 'साहो' की शूटिंग में अबु धाबी में बिजी प्रभास अनुष्का को वीडियो कॉल करके दूरियों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है लेकिन उसमें उनके साथ प्रभास नहीं बल्कि कोई और लीड रोल में है।
Anushka Shetty signed another film but its not with Baahubali actor Prabhas
Anushka Shetty
'बाहुबली' की सफलता के बाद इन दोनों स्टार्स के फैंस यही चाहते हैं कि देवसेना और बाहुबली की ऑन स्क्रीन जोड़ी जल्दी से असल जिंदगी का हिस्सा बन जाए। यहां तक कि वह अब प्रभास और अनुष्का को एक साथ ही फिल्मों में देखना चाहते हैं। 
Anushka Shetty signed another film but its not with Baahubali actor Prabhas
Anushka Shetty
इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि अनुष्का शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। यह फिल्म अनुष्का ने फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद के साथ साइन की है। इस बात का खुलासा हिंदुस्तान टाइम्स ने किया। यह तीसरा मौका है जब अनुष्का गोपीचंद के साथ काम करेंगी। इससे पहले अनुष्का गोपीचंद के साथ 'लक्ष्यम' और 'सूर्यम' फिल्म कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shetty signed another film but its not with Baahubali actor Prabhas
Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के बाद 'भानुमती' फिल्म में नजर आई थीं। महिला प्रधान फिल्मों की बात की जाए तो अनुष्का की यह फिल्म हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म रही। जानकारी के मुताबिक अनुष्का शेट्टी की नई फिल्म का शूटिंग शिड्यूल जल्द ही लाइनअप किया जाएगा। अनुष्का और प्रभास की बात करें तो कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं अनुष्का प्रभास से मिलने के लिए 'साहो' के सेट पर पहुंची थीं। 
विज्ञापन
Anushka Shetty signed another film but its not with Baahubali actor Prabhas
prabhas and anushka
सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने प्रभास को आराम से स्टंट करने की सलाह दी थी। अनुष्का ने प्रभास से कहा था कि खतरनाक स्टंट के लिए स्टंटमैन का इस्तेमाल करो। साथ ही समझाया कि ऐसे स्टंट खुद करने की जिद से उनकी तबीयत खराब हो सकती है। इस बात से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों एक्टर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed