फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aparna Balamurali: अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता करने वाला छात्र निलंबित, इवेंट के दौरान जबरन छूना पड़ा भारी

Sat, 21 Jan 2023 09:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 21 Jan 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Aparna Balamurali: Law student who misbehaved with South Actress is suspended from college
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था। अभिनेत्री एक लॉ कॉलेज में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंची थीं, जहां पर एक छात्र ने उनको गलत तरीके से छुआ था। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो देख लोगों ने कॉलेज प्रशासन से उस छात्र के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस छात्र को निलंबित कर दिया गया है।

Aparna Balamurali: Law student who misbehaved with South Actress is suspended from college
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली अपनी नई फिल्म थैंकम का प्रचार करने के लिए केरल एनार्कुलम लॉ कॉलेज  पहुंची थीं, जहां उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया था।  इस समारोह के दौरान यहां के एक छात्र ने स्टेज पर पहुंचकर अभिनेत्री को पहले फूल देने के बाद उनका हाथ पकड़कर एक्ट्रेस को उठाने लगता है। एक्ट्रेस जैसे ही खड़ी होती हैं, वह उनकी पीठ पर हाथ रख देता है जिसके बाद वह असहज होकर उस शख्स से दूर होने की कोशिश करने लगती हैं। अपने कॉलेज के छात्र की इस तरह की हरकत ने बाद स्टेज पर मौजूद पदाधिकारी अभिनेत्री से माफी भी मांगता है, लेकिन तब भी छात्र विष्णु उनसे हाथ मिलाना चाहता था। 
#AskSrk: कपिल शर्मा के शो पर 'पठान' का प्रचार नहीं करेंगे शाहरुख, फैन से बोले- सीधा मूवी हॉल में मिलते हैं

Aparna Balamurali: Law student who misbehaved with South Actress is suspended from college
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

घटना के कुछ ही घंटों बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस छात्र की हरकत से सभी लोग बहुत आक्रोष में थे और लगातार इस घटना के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। अपर्णा का समर्थन करते हुए लोग छात्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जहां पहले एनार्कुलम लॉ कॉलेज यूनियन ने अपर्णा से सिर्फ माफी मांगी थी। लेकिन यह मामला बढ़ता ही जा रहा था, ऐसे में छात्र को शुक्रवार को एक हफ्ते के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया है। 
Filmy Wrap: वेडनसडे के एक्टर पर यौन शोषण का आरोप और RRR को ऑस्कर में मिलेगी सफलता? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Aparna Balamurali: Law student who misbehaved with South Actress is suspended from college
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें अपर्णा इंडियन एक्टर और प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने संडे हॉलीडे से लेकर सोरारई पोटरु तक में काम किया हुआ है। अभिनेत्री को 'सोरारई पोटरु' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अपर्णा को अगली बार फिल्म 'थैंकम' में काम करते देखा जाएगा, जो 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन शाहिद अराफात ने किया है। इस फिल्म में अपर्णा के साथ विनीत श्रीनिवासन के अलावा गिरीश कुलकर्णी और बिजू मेनन जैसे सितारे नजर आएंगे।
Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed