{"_id":"5ac056fd4f1c1bbb618b4c75","slug":"april-fools-day-taimur-ali-khan-makes-his-big-debut-on-cover-magzine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG! तो क्या एक साल के तैमूर ने कर लिया डेब्यू, यहां जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OMG! तो क्या एक साल के तैमूर ने कर लिया डेब्यू, यहां जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई
Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
तैमूर अली खान
- फोटो : बॉलीवुड लाइफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान हाल ही में अपनी मां करीना कपूर के साथ महबूब स्टूडियो में जाते हुए दिखे थे लेकिन अब तैमूर से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है कि तैमूर ने एक मैगजीन के कवर के लिए अपना डेब्यू किया है।
2 of 4
Taimur
जी हां, तैमूर जहां भी जाते हैं हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं चाहे वह रो रहे हों या हंस रहे हों। हमेशा उनकी चर्चा होती है। लोग उनके बारे में जानना भी चाहते हैं शायद इसी का नतीजा है कि लोग कयास लगाने लगे हैं कि तैमूर जल्द ही फिल्म या किसी एड में दिख सकते हैं। चलिए तो हम आपको बताते हैं कि इस वायरल होती तस्वीर की सच्चाई क्या है।
3 of 4
Taimur
इस पूरे खबर को तब हवा मिली जब करीना कपूर तैमूर को लेकर महबूब स्टूडियो जाती हुईं दिखीं। करीना ने अपने लाडले बेटे को गोद में ले रखा था। सेट पर मौजूद लोग उन्हें देखकर उत्साहित हो गए लेकिन असल में सच्चाई यह है कि करीना खुद एड शूट के लिए पहुंची थीं। आस-पास खड़े लोगों से करीना ने मजाक में कहा, 'आज मैं तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 के ऑडिशन के लिए लेकर आई हूं। आज वह फिल्म के लिए ऑडिशन देगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Taimur
वायरल होती तस्वीर बॉलीवुड लाइफ के स्टोरी की है। जिसने अप्रैल फूल के मौके पर एक मैगजीन के कवर पर तैमूर की तस्वीर लगा दी। हालांकि खबर के आखिर में एक लिंक आता है जिसे खोलते ही अप्रैल फूल लिखा हुआ आता है। भले ही तैमूर को लेकर अप्रैल फूल के मौके पर मजाक किया गया हो लेकिन उनके डेब्यू का तो सभी को इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।