फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: चेन्नई से मुंबई क्यों नहीं आना चाहते एआर रहमान? 'अंडरवर्ल्ड माफिया कलचर' का नाम लेकर किया खुलासा

Fri, 11 Aug 2023 05:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 11 Aug 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman Reveals He Rejected Moving To Mumbai from Chennai permanently Due to  Underworld Mafia Culture
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपने सुरों से देश और दुनिया के लोगों के दिलों दिमाग पर राज करने वाले मशहूर संगीतकार एआर रहमान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अपने म्यूजिक के दम पर भारत का मान ऑस्कर के मंच पर बढ़ा चुके रहमान इन दिनों अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में एआर रहमान ने खुलासा किया कि वह मुंबई क्यों नहीं आना चाहते। वह क्यों माया नगरी से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। एआर रहमान द्वारा किया गया खुलासा काफी चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर सभी काफी हैरान हैं। चलिए जानते हैं एआर रहमान ने आखिर क्या कहा...

AR Rahman Reveals He Rejected Moving To Mumbai from Chennai permanently Due to  Underworld Mafia Culture
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने संगीत से भारतीय के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले एआर रहमान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें एक बार चेन्नई से मुंबई शिफ्ट होने का मौका दिया गया था। लेकिन एआर रहमान ने बड़ी ही मुखरता ने मनोरंजन जगत का दिल कहे जाने वाली माया नगरी में आने से साफ इनकार कर दिया था। इसकी वजह के बारे में बताते हुए रहमान ने मुंबई में प्रचलित अंडरवर्ल्ड माफिया कलचर को बताया। प्रसिद्ध संगीतकार के इस खुलासे से इंडस्ट्री में सभी हिल गए हैं और फैंस भी काफी हैरान-परेशान हैं।  
KBC 15: केबीसी 15 में सेट से लेकर अमिताभ के लुक तक में किया गया है बदलाव, देखने को मिलेगी नई लाइफ लाइन

AR Rahman Reveals He Rejected Moving To Mumbai from Chennai permanently Due to  Underworld Mafia Culture
एआर रहमान

एक मीडिया संस्थान को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने अपने जीवन के उन दिनों को याद किया जब आंध्र प्रदेश के एक प्रमुख निर्माता ने उन्हें एक आकर्षक प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव में उन्हें हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक शानदार घर देने का वादा किया गया था, बशर्ते वह मुंबई चले जाएं। इतने बड़े वादे के बावजूद, एआर रहमान ने खुलासा किया कि उस समय के मुंबई के माहौल से अपनी परेशानी का हवाला देते हुए इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Reveals He Rejected Moving To Mumbai from Chennai permanently Due to  Underworld Mafia Culture
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

एआर रहमान ने याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि 1994 में, आंध्र प्रदेश के एक बड़े निर्माता ने मुझे चेन्नई से बाहर जाने पर बंजारा हिल्स में एक बड़ी जगह की पेशकश की थी। मैं बस उसे देखकर मुस्कुरा दिया। बाद में, जब मुझे उत्तर में प्रमुखता मिली, तो सुभाष घई ने मुझसे कहा हिंदी सीखो क्योंकि वहां के लोग मुझसे प्यार करते हैं और मुझे यह भाषा आनी चाहिए। लेकिन वह मुंबई में अंडरवर्ल्ड माफिया कलचर का समय था, इसलिए मैंने इस पर विचार भी नहीं किया।'
Dhoom 4: सच में बन रही 'धूम 4'? एक्टर अभिषेक बच्चन ने उठाया सच्चाई से पर्दा

विज्ञापन
AR Rahman Reveals He Rejected Moving To Mumbai from Chennai permanently Due to  Underworld Mafia Culture
एआर रहमान और सायरा - फोटो : सोशल मीडिया

एआर रहमान ने इस इंटरव्यू में इंग्लैंड में काम करते हुए बिताए वर्षों के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि वहां सबकुछ मिलने के बाद भी, मेरी पत्नी की भारत लौटने की इच्छा मुझे तुरंत अपने देश वापस ले आई। दिलचस्प बात यह है कि रहमान का मुंबई से जुड़ाव मुख्य रूप से व्यावसायिक रहा है, आवासीय नहीं। शहर में हिंदी फिल्मों पर अपने व्यापक काम के बावजूद, उन्होंने चेन्नई में अपना घर बनाए रखा है, जहां वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed