अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी साल 1998 में हुई थी। लेकिन अपनी शादी के 19 साल बाद इन दोनों ने अपनी राह अलग करने की खबर देकर प्रशंसकों को पूरी तरह से हैरान कर दिया था। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। अरबाज खान ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा समय आ गया था जब उन्हें लगा कि अब उन दोनों का अलग होना बहुत जरूरी हो गया है।
बॉलीवुड: अरबाज खान ने किया खुलासा, कहा- मुश्किल समय को ठीक करने के लिए मलाइका से अलग होना जरूरी था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंने नहीं लड़ी कस्टडी की लड़ाई
अरबाज खान ने इस खास बातचीत में आगे कहा, ‘अरहान की कस्टडी मलाइका के पास है वो उनके साथ रहता है और मैंने अपने बेटे की कस्टडी के लिए कभी भी लड़ाई नहीं की। मेरा ऐसा मानना है कि बच्चे का पालन-पोषण उनकी मां से अच्छा कोई नहीं कर सकता। अरहान बहुत ही समझदार हैं और मैं उनकी समझदारी पर कोई सवाल खड़ें नहीं कर रहा हूं।
12 साल में थी उतनी समझ
जब अरबाज खान से ये पूछा गया कि क्या उन-दोनों के लिए अपने बेटे अरहान को समझाना मुश्किल था तो अरबाज खान ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरा बेटा उस समय 12 साल का था और उसे पता था कि ये सब क्या हो रहा है। उसके लिए ये कोई भी हैरान करने वाली बात नहीं थी। उसे सब चीजें समझ आती थी। कहते हैं न कि जब कुछ होता है तो बच्चों को भी सब पता चल जाता है, बस हमारे साथ भी वो ही था।
मलाइका ने कहा खुश नहीं थे
अरबाज के साथ अपना रिश्ता टूटने के बाद मलाइका ने कहा था- अकसर कोई आप पर ही ऊंगली उठाते रहे, मुझे लगता है ये इंसानी फितरत है जिसे बदला नही जा सकता। हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे। हम एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे जिसकी वजह से आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।
जॉर्जिया एंड्रियानी को कर रहे हैं डेट
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अभिनेता अरबाज खान की जिंदगी में मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल में ही दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए। अरबाज ने इस दौरान अपनी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। मालदीव में अरबाज और जॉर्जिया एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।