फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arbaaz Khan: मलाइका संग अपने रिश्ते पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम अपने बेटे अरहान के लिए साथ हैं

Sun, 19 Mar 2023 01:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 Mar 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan talks about his relation with Malaika Arora and says we are together for our son Arhaan Khan
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी निजी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में चलते रहते हैं। अभिनेता इन दिनों अपने चैट शो ‘द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान की वजह से काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर अरबाज से उनके और मलाइका के रिश्ते पर सवाल उठाते रहते हैं। इंटरनेट पर दोनों की उनके बेटे के साथ वीडियो भी वायरल होती रहती है। अब अरबाज ने अपने और मलाइका के रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर किस वजह से दोनों को साथ आना पड़ता है।

Arbaaz Khan talks about his relation with Malaika Arora and says we are together for our son Arhaan Khan
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज ने मलाइका संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘मलाइका और मैंने हमारे बीच की अनबनों को दरकिनार कर दिया है। वह आगे बढ़ गई है, मैं आगे बढ़ गया हूं। अब हमारे बीच में दुश्मनी या गुस्सा या हताशा जैसा कुछ भी नहीं है। हम एक साथ आते भी हैं तो केवल अपने बच्चे की वजह से क्योंकि हम उसे इस दुनिया में लेकर आए हैं तो उसे बेहतर जिंदगी देना और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।’

Adipurush: आदिपुरुष के निर्माताओं को दायर याचिका में कोर्ट से मिली राहत, फिल्म की रिलीज को लेकर आया यह फैसला

Arbaaz Khan talks about his relation with Malaika Arora and says we are together for our son Arhaan Khan
अरबाज खान और मलाइका

अरबाज ने आगे कहा, ‘लोग हमें देखकर इसे ड्रामा कह रहे हैं। हालांकि, हम इन लोगों से निपटने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनकी बातों को हम उतना महत्व नहीं देते हैं। यह लोग हमें कैमरे पर देखकर हमें जज करते हैं। यह लोग हमारे भर आकर हमारी स्थिति नहीं देखते हैं। हम अपने बेटे अरहान का जन्मदिन एक साथ मनाते हैं। मैं अपने बेटे के काम, उसके करियर या उसकी जिम्मेदारियों और जरूरतों के बारे में मलाइका से लगातार बात कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan talks about his relation with Malaika Arora and says we are together for our son Arhaan Khan
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज ने मलाइका को लेकर यह भी कहा कि मलाइका और मैं हम दोनों ही लगातार मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। हम यह सब अपने बच्चे के लिए कर रहे हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मलाइका और मैं अलग हो चुके हैं। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन हम मुख्य रूप से अभी भी अपने बेटे के लिए साथ हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। हमारा एक ही बच्चा है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, किले से 100 फीट नीचे गिरा युवक

विज्ञापन
Arbaaz Khan talks about his relation with Malaika Arora and says we are together for our son Arhaan Khan
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान, अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अरबाज से ‘दबंग 4’ के बारे में बात करते हुए बताया कि इंशाअल्लाह यह जल्द ही होगा। हर कोई यह सवाल पूछ रहा है। लेकिन हां, यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और यह जल्द ही होगा। आपको बता दें कि अरबाज फिल्हाल, अपने चैट शो को लेकर लगातार लोकप्रियता बटोरते रहते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed