{"_id":"5e1b74258ebc3e87a25b5ef6","slug":"arhaan-khan-reply-on-her-ex-girlfriend-amrita-dhanoa-arrest-in-racket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट में एक्स गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने पर अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेक्स रैकेट में एक्स गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने पर अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी अरहान खान की कथित गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ बीते सेक्स रैकेट में फंस गईं थीं। पुलिस ने उन्हें मुंबई के एक 5 सितारा होटल से आधी रात को गिरफ्तार किया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद अमृता ने आरोप लगाया था कि ये सब अरहान ने उन्हें फंसाने के लिए करवाया है। अब इस पूरे मामले पर अरहान ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।
2 of 5
Arhaan Khan
- फोटो : twitter
अरहान खान ने कहा है कि वे अमृता धनोआ को जानते भी नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इस मामले पर बात करते हुए अरहान ने कहा, 'मैं उसे जानता भी नहीं हूं, मैं उसे गिरफ्तार कैसे करवा सकता हूं। मैंने मीडिया में एक इंटरव्यू के दौरान ये साफ कर दिया था कि मैं इस लड़की को नहीं जानता।'
3 of 5
Amrita Dhanoa
- फोटो : instagram
इस रैकेट में अमृता धनोआ के अलावा एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अमृता और ऋचा को गिरफ्तार करने की जानकारी डिंडोशी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले ने दी थी। दोनों ही एक्ट्रेस को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शन 4,5 के तहत कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arhaan Khan and Amrita Dhanoa
- फोटो : instagram
इस मामले में अमृता ने कहा था, 'मुझे फंसाया जा रहा है । यह रेड मुझे फंसाने के लिए प्लान की गई। यह सब अरहान ने किया है। पुलिस ने परिस्थिति का गलत अंदाजा लगाया है। हम एक नॉर्मल पार्टी कर रहे थे और मैंने उन्हें यह बताने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने नहीं सुना।'
विज्ञापन
5 of 5
Amrita Dhanoa, Arhaan Khan
- फोटो : amar ujala
अमृता ने अरहान के बारे में तब बयान देना शुरू किया था जब वो बिग बॉस के घर के अंदर थे। उन्होंने कहा था, 'अरहान ने मुझे 5 साल तक डेट किया। हम दोनों साथ में रहते थे। कुछ साल पहले मैंने अरहान को 1 लाख रुपये दिए थे जो उन्होंने मुझे आजतक नहीं लौटाए हैं। उस वक्त अरहान बढ़ो बहू सीरियल में काम कर रहे थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।