भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का रास्ते में गाड़ी रोककर एक लड़के को जबरदस्त तरीके से डांटती नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि अनुष्का ने उसे फटकार इसलिए लगाई थी कि क्योंकि उनके मुताबिक लड़के की लग्जरी कार से प्लास्टिक की बोतल सड़क पर फेंकी गई थी और वह गंदगी फैला रहा था। अब मुंबई के उस लड़के ने अनुष्का पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये पलटवार किया है।
अनुष्का की डांट के बाद वायरल हुई युवक की पोस्ट, यूजर्स बोले- बॉलीवुड स्टार की खुल गई पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अरहान सिंह नाम के उस शख्स ने अनुष्का शर्मा को ढेर सारी बाते लिखी हैं। अरहन ने लिखा है कि गलती से उनसे प्लास्टिक की बोतल सड़क पर गिर गई थी। इस पर अनुष्का शर्मा ने उन पर एक सड़क चलते व्यक्ति की तरह चिल्लाना शुरू कर दिया। उनके माफी मांगने के बाद भी अनुष्का ने उनकी नहीं सुनी थी।' अरहान ने आगे लिखा है- 'मैं अपनी गलती और लापरवाही के लिए माफी मांग रहा था, लेकिन वह लगातार चिल्लाए जा रही थीं। अगर वह थोड़ी विनम्रता से बात करतीं तो छोटी स्टार नहीं हो जातीं। किसी को समझाने के और भी कई अच्छे तरीके होते हैं।'
आपको बता दें कि विराट कोहली का शेयर किया हुआ यह वीडियो एक घंटे में दो मिलियन बार देखा जा चुका है। ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल पति विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्नी अनुष्का शर्मा का एक ऐसा वीडिया शेयर किया था जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
दरअसल इस वीडिया में अनुष्का बीच सड़क एक लड़के को बातें सुनाती नजर आ रही हैं। अनुष्का कार से जा रही थीं तभी रास्ते में अरहान नामक एक शख्स ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे कर सड़क पर ही कचरा फेंक दिया। यह देखकर अनुष्का के गुस्से का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस गाड़ी को रुकवाकर उसमें बैठे अरहान को जमकर फटकार लगाई।
Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba