{"_id":"5ab0f34a4f1c1bb3758b675b","slug":"arjun-bijlani-enjoyed-on-ishq-me-marjawa-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस टीवी एक्टर ने अपने चेहरे का किया ऐसा हाल, देखा आईना तो बन गया दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस टीवी एक्टर ने अपने चेहरे का किया ऐसा हाल, देखा आईना तो बन गया दुल्हन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों चर्चा में हैं। बिजलानी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में अर्जुन बहुत अलग लुक में नजर आ रहे हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक किसी वीडियो एप के द्वारा बदला हुआ दिख रहा है। वीडियो में अर्जुन के साथ उनके दोस्त विनीत राणा, सुचिता त्रिवेदी और अलिशा पवार भी दिख रहे हैं।
A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani) on
अर्जुन ने यह वीडियो 'इश्क में मरजावां' सीरियल के सेट पर बनाया है। रोमांटिक थ्रिलर 'इश्क में मरजावां' में अर्जुन मुख्य किरदार में हैं और दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। पता हो कि अर्जुन 'मिले जब हम तुम', 'मेरी आशिकी तुम से है', 'नागिन' और 'परदेस में है मेरा दिल' जैसे सीरियलों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन बिजलानी ने अपने करियर की शुरुआत हंगामा टीवी के 'कार्तिक' सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' सीरियल में काम किया। अर्जुन 'बॉक्स क्रिकेट लीग' और 'झलक दिखला जा-9' जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं।