{"_id":"5ab0e7fa4f1c1b68248b6453","slug":"this-is-how-sara-ali-khan-got-ranveer-singh-starer-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया खुलासा! बिना कोई फिल्म किए सारा को ऐसे मिली करण-रोहित की 'सिम्बा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हो गया खुलासा! बिना कोई फिल्म किए सारा को ऐसे मिली करण-रोहित की 'सिम्बा'
Tue, 20 Mar 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 'केदारनाथ' से अपने डेब्यू की तैयारी में हैं। हालांकि बीते दिनों फिल्म की शूटिंग विवादों की वजह से अटक गई थी। इस बीच सारा अली खान के लिए खुशखबरी आई कि वो रोहित शेट्टी, करण जौहर की आगामी फिल्म रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा' में लीड रोल निभाएंगी। अब इस बात का खुलासा हो गया कि सारा को कैसे इतना बड़ा रोल मिल गया।
2 of 5
सूत्रों के मुताबिक, ‘क्रिअर्ज एंटंरटेनमेंट और 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच हुए विवाद के बाद भी सारा अली खान प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा के संपर्क में थीं। जो क्रिअर्ज की मालकिन हैं। प्रेरणा को यह बात पता भी थी कि सारा अली खान, करण जौहर की ‘सिम्बा’ का हिस्सा बनना चाहती हैं। आपसी विवाद के बाद जब फिल्म की शूटिंग रूकी तब खुद प्रेरणा ने सारा को आगे बढ़ने की सलाह दी थी।
3 of 5
प्रेरणा चाहती थीं कि सारा अपनी पसंद के मुताबिक प्रोजेक्ट साइन करें और इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम बनाए। करण जौहर पहले से ही चाहते थे कि सारा उनके बैनर से बॉलीवुड में कदम रखें, ऐसे में उन्होंने सारा से सिम्बा को लेकर बात की और उन्हें इसके लिए साइन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
याद हो कि जब सारा अली खान ने अभिषेक कपूर की ‘केदारनाथ’ को साइन किया था तब अभिषेक ने सारा को यह साफ हिदायत दी थी कि वो तब तक किसी फिल्म को साइन नहीं करेंगी, जब तक ‘केदारनाथ’ थिएटर में नहीं लग जाती है। इसके चलते सारा अली खान ने अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। हालांकि प्रेरणा अरोरा की मदद से सारा अपने करियर को लेकर इतना बड़ा फैसला ले पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि, फिल्म 'केदारनाथ' से सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी बीच डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच हुए मतभेदों की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, हालांकि अब सब कुछ ठीक है और उम्मीद जताई जा रही है कि 'केदारनाथ' 23 नवंबर को रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।