फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब चीन में भी आमिर खान को मिलेगा तगड़ा कॉम्पटीशन, 'बाहुबली-2' रिलीज को तैयार

Tue, 20 Mar 2018 04:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Baahubali 2 The Conclusion To Release In China Starring Prabhas And Rana Daggubati This April
बाहुबली - फोटो : Ark Media

इंडियन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' अब चीन के सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े फिल्म मार्केट चीन में प्रभास और राणा दग्गुबाती की यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।  

Baahubali 2 The Conclusion To Release In China Starring Prabhas And Rana Daggubati This April
बाहुबली-2

फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' की चीन की रिलीज की जिम्मेदारी इस्टार्स मीडिया संभालेगी। इसी कंपनी ने फिल्म के पहले पार्ट 'बाहुबली: द बिगनिंग' की रिलीज संभाली थी। फिल्म के सिक्वल ने सेंसरशिप की प्रक्रिया पूरी कर ली है, हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इस फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय सेल का काम अरका मीडियावर्क्स देख रही है। 

Baahubali 2 The Conclusion To Release In China Starring Prabhas And Rana Daggubati This April
बाहुबली 2

एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' के दोनों हिस्सों में प्रभास ने डबल रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बता दें कि सीरीज की पहली फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने दुनियाभर में 1.12 मिलियन डॉलर की कमाई की थी जिसमें से 123 मिलियन डॉलर की कमाई अकेले चीन में हुई थी। माना जा रहा है कि जिस तरह फिल्म के दूसरे और अंतिम पार्ट ने अपने पहले पार्ट से ज्यादा कमाई करेगी, उसी तरह चीन में भी इसकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali 2 The Conclusion To Release In China Starring Prabhas And Rana Daggubati This April
बाहुबली 2 - फोटो : SELF

पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों ने चीन में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चहां 195 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। वहां हाल ही में रिलीज हुई 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में 118 मिलियन डॉलर बटोरे। इन सबके अलावा सलमान खान की तीन साल पुरानी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी कुछ दिनों पहले चीन में रिलीज की गई। इस फिल्म ने यहां अभी तक 36.6 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं।

विज्ञापन
Baahubali 2 The Conclusion To Release In China Starring Prabhas And Rana Daggubati This April
बाहुबली 2 - फोटो : self

'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' के अलावा फिल्म इरफान खान की फिल्म 'हिन्दी मीडियम' भी 4 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी। इस फिल्म को यहां किंग मिंग हॉलीडे के दौरान रिलीज किया जा रहा है जिसका फायदा फिल्म के बिजनेस को मिलने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed