{"_id":"5b42e35a4f1c1b9d468b56e5","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-like-each-other-posts-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा बोनी कपूर के कहने पर भी अर्जुन ने नहीं तोड़ा मलाइका से रिश्ता, ऐसे खुल गई पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा बोनी कपूर के कहने पर भी अर्जुन ने नहीं तोड़ा मलाइका से रिश्ता, ऐसे खुल गई पोल
Mon, 09 Jul 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अब एक दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे हों। भले ही दोनों यह साबित करने में लगे हों कि दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। मगर हाल में दोनों ने एक ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद फिल्मी गलियारे में एक बार फिर दोनों के करीब आने की खबरें सामने आने लगी हैं।
2 of 5
malaika arora arjun kapoor
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की फोटो लाइक की है। हालांकि, यह बहुत ही मामूली सी बात है। लेकिन जब सलमान खान से लेकर बोनी कपूर तक उनकी इस 'दोस्ती' पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, ऐसे हालात में दोनों का एक दूसरे की फोटो को पसंद करना भी बड़ी बात मानी जा रही है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
वेबसाइट 'स्पॉटब्वॉय' के मुताबिक पापा बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर को सख्त हिदायत दी है कि वह मलाइका से दूर रहें। माना जाता है कि अर्जुन से बढ़ती नजदीकियों की वजह से मलाइका-अरबाज का तलाक हुआ था। यही वजह है कि सलमान खान भी अर्जुन कपूर से खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun kapoor malaika arora
- फोटो : self
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अर्जुन कपूर से बात तक नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, दंबग खान इस अफेयर से इतने खफा हैं कि उन्होंने अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर तक से दूरी बना ली है। सलमान खान बोनी कपूर की कोई भी फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
खबर है कि बोनी कपूर फिल्म 'वॉन्टेड' के सीक्वल में सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे। मगर सलमान खान के टालने की वजह से मजबूरन उन्होंने वह रोल टाइगर श्रॉफ को दे दिया है। अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह परीणिति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।