फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगिनी एकादशी आज, मनोरंजन और नौकरी की इन खबरों पर भी नजर...

Mon, 09 Jul 2018 09:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Top Five News Of Entertainment Jobs And Festival
गुरु दत्त
आज इन सेलेब्रिटीज का है जन्मदिन

आज संजीव कुमार, गुरु दत्त और संगीता बिजलानी का जन्मदिन है। 

गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई 1925 को बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरु दत्त का जन्म बेहद गरीबी और तकलीफों में बीता था। पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद 10वीं के बाद वो आगे नहीं पढ़ सके क्योंकि उतने पैसे उनके परिवार के पास नहीं थे। 

संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को गुजरात के सूरत में हुआ था। उनका वास्तविक नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया जहां उन्होंने फिल्म स्कूल में दाखिला लिया। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उन्होंने केवल 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उनके ग्लैमर को देखते हुए उन्हें 'बिजली' नाम से पुकारा जाने लगा।
Top Five News Of Entertainment Jobs And Festival
lord vishnu
योगिनी एकादशी आज
आषाढ़ के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस बार 9 जुलाई, सोमवार को यह एकादशी है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्राणों को भोजन करवाने के बराबर का पुण्य-लाभ मिलता है।

पढ़ें: आज है योगिनी एकादशी, जानिए व्रत कथा और इसका महत्व
 
Top Five News Of Entertainment Jobs And Festival
job shimla
2,932 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आज से
तेलंगाना रेसिडेंशियल एडुकेशन इंस्टिट्यूशन रिक्रूटमेंट बोर्ड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1,972 पदों और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के  960 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करनी की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 जुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five News Of Entertainment Jobs And Festival
Anuradha Paudwal
अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू को ब्रिटेन में सम्मान
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल और गायक कुमार सानू को ब्रिटिश संसद में इंडो-ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के नेताओं ने सम्मानित किया। 90 के दशक में संगीत और सामाजिक सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

पढ़ें: विदेश में सम्मानित हुए मशहूर गायक अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू
विज्ञापन
Top Five News Of Entertainment Jobs And Festival
shatrughan sinha
शत्रुघ्न सिन्हा की शादी की सालगिरह आज
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता आज शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं।  9 जुलाई, 1980 को उन्होंने एक्ट्रेस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। इस सेलिब्रिटी कपल के दो जुड़वा बेटे- लव और कुश हैं और एक बेटी सोनाक्षी सिन्हां हैं। लव और सोनाक्षी सिन्हा दोनों बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed