{"_id":"5ade99ac4f1c1b340a8b6142","slug":"arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-namaste-england-will-clash-with-ajay-devgn-another-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन और परिणीति चोपड़ा क्यों बदलने को मजबूर हुए फिल्म की रिलीज डेट, वजह ये तो नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन और परिणीति चोपड़ा क्यों बदलने को मजबूर हुए फिल्म की रिलीज डेट, वजह ये तो नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें, हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया है। फिल्म की रिलीजिंग 7 दिसंबर को तय हई थी, लेकिन अब इसे दशहरा पर्व पर यानी 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इन सबके बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर फिल्म की रिलीज डेट क्यों बदल दी गई? आगे जानिए इसका कारण...
2 of 4
अब जाकर इसका राज खुला है। खबरों के अनुसार ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म की रिलीज डेट को इसलिए बदला हैै क्योंकि 7 दिसंबर को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज होने वाली है, ऐसे में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को डर सताने लगा है कि अजय की फिल्म के चलते उन्हें दर्शक कम मिलेंगे।
3 of 4
वहीं हाल ही में अजय देवगन की एक और नई फिल्म का पोस्टर सामने आया है। बता दें इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तब्बू नजर आएंगी। अजय और तब्बू की यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा पर आधारित बताई जा रही है। फिलहाल, इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फिल्म के पोस्टर के अनुसार अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म भी दशहरा पर ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अगर तब्बू और अजय देवगन की फिल्म की तारीख नहीं बदलती है और दशहरा पर ही रिलीज होती है, तो अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'नमस्ते इंग्लैंड’ की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैैं। आपको बता दें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।