फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले से ज्यादा खतरनाक है आतंकी राव की 'ओमर्टा' का दूसरा ट्रेलर, यकीं न हो तो देख लीजिए

Tue, 24 Apr 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao starrer film Omerta new trailer has been released
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'ओमर्टा' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। नई रिलीज डेट के साथ रिलीज हुआ फिल्म का यह दूसरा ट्रेलर है। पहले यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाकर 4 मई कर दिया गया है।
Rajkummar Rao starrer film Omerta new trailer has been released
'ओमर्टा' के नए ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का पहला ट्रेलर भी इंटरनेट पर काफी हिट हुआ था। इस फिल्म में राजकुमार राव आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं। नए ट्रेलर में राजकुमार राव और भी ज्यादा क्रूर नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में राजकुमार राव के डायलॉग्स को सुनने के बाद उनके फैंस के बीच 'ओमर्टा' को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
Rajkummar Rao starrer film Omerta new trailer has been released
आपको बता दें कि फिल्म 'ओमर्टा' में राजकुमार राव आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख का किरदार कर रहे हैं। ओमर सईद साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की पाकिस्तान में हुई किडनैपिंग और मर्डर में शामिल था। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में उमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao starrer film Omerta new trailer has been released
फिल्म 'ओमर्टा' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। वहीं बात करें हंसल मेहता और राजकुमार राव के साथ काम करने की तो यह फिल्म इन दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'सिटी लाइट्स', 'शाहिद' और 'अलीगढ़' में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed