फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर की शादी से पहले 'वीरे दी वेडिंग' का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Tue, 24 Apr 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
before Sonam Kapoor marriage her upcoming film veere di Wedding new poster released
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की चर्चा जोरों पर है। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का नया पोस्टर सामने आया है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा स्वरा भास्कर, करीना कपूर, शिखा तल्सानिसा, करीना कपूर और सुमित व्यास हैं।
before Sonam Kapoor marriage her upcoming film veere di Wedding new poster released
'वीरे दी वेडिंग' का पोस्टर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया- '2 दिन में मिलिए क्रेजी वीरेज से, 'वीरे दी वेडिंग' का फर्स्ट लुक।' उनके ट्वीट के अनुसार यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 25 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। 
before Sonam Kapoor marriage her upcoming film veere di Wedding new poster released
बात करें फिल्म के इस फर्स्ट लुक की तो पोस्टर में करीना कपूर, सोनम, स्वरा और शिखा तलसेनिया नजर आ रही हैं। पोस्टर में इन चारों ने गाउन और नाइट सूट पहना हुआ है। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शाशांक घोष कर रहे हैं। खास बात ये है कि करीना कपूर इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
before Sonam Kapoor marriage her upcoming film veere di Wedding new poster released
वहीं बात करें सोनम कपूर की शादी की तो पूरी फिल्म इंट्रस्ट्री में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की चर्चा जोरों पर है। खबरों के अनुसार यह दोनों 7-8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दिनों सोनम की शादी में गीत सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए अनिल के जुहू बंगले पर जमकर रिहर्सल हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed