{"_id":"5adec1f64f1c1b5d098b62d8","slug":"janhvi-kapoor-is-busy-in-sonam-kapoor-marriage-shopping-spotted-at-manish-malhotra-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम की शादी की शॉपिंग कर लौट रही थीं जाह्नवी, एक घर के बाहर इस हालत में हुईं स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम की शादी की शॉपिंग कर लौट रही थीं जाह्नवी, एक घर के बाहर इस हालत में हुईं स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी के चर्चे हर किसी की जुबां पर हैं। मीडिया में लगातार इससे जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। उधर फैंस को भी सोनम और आंनद अहूजा की शादी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी तक कपूर खानदान की तरफ से इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच जाह्नवी दूसरी बार बहन की शादी की शॉपिंग करते स्पॉट हुई हैं।
2 of 5
jhanvi kapoor
हाल ही में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को डिजाइनर अनिता डोगरी के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था और अब वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई हैं। कहा जा रहा है वह सोनम की शादी के लिए ड्रेस फाइनल करने मनीष के घर पहुंची थीं।
3 of 5
jhanvi kapoor
सूत्रों के अनुसार, 7 मई को सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा क्योंकि आनंद आहूजा का परिवार दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jhanvi kapoor
शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वेन्यू, शादी का कार्ड, गेस्ट लिस्ट सब फाइनल किया जा रहा है, वहीं अनिल कपूर के घर संगीत सेरेमनी की तैयारी भी चल रही हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान संगीत की तैयारी करा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jhanvi kapoor
जाह्नवी का मनीष के घर के बाहर स्पॉट होने को लेकर हर ओर खबरे तो यही हैं, अब यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि जाह्नवी कपूर यहां अपनी बहन सोनम की शादी के लिए ड्रेस डिजाइन करवाने आईं थीं या फिर किसी और वजह से।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।