{"_id":"5add47564f1c1bed778b4713","slug":"arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-starrer-film-namaste-england-will-released-on-dussehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तय तारीख से पहले रिलीज होगी ‘नमस्ते इंग्लैंड’, परिणीति और अर्जुन ने टि्वटर पर किया ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तय तारीख से पहले रिलीज होगी ‘नमस्ते इंग्लैंड’, परिणीति और अर्जुन ने टि्वटर पर किया ऐलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक बार फिर से चर्चा में है। इन दिनों यह दोनों फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस बीच परिणीति और अर्जुन कपूर ने ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
अर्जुन कपूर के अनुसार ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अब इस साल दशहरा पर रिलीज होगी। अर्जुन ने ट्वीट किया- 'एंटरटेन करने आ रहे हैं थोड़ा जल्दी, नमस्ते इंग्लैंड इस दशहरा पर।' वहीं अर्जुन कपूर की हीरोइन यानी परिणीति चोपड़ा ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया- 'नमस्ते इंग्लैंड दशहरा पर।'
Entertain karne aa rahe hai thoda jaldi. #NamasteEngland releases this Dussehra!@NamasteEngFilm @ParineetiChopra @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers #October2018
— Arjun Kapoor (@arjunk26) April 21, 2018
पता हो कि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का निर्देशन भी विपुल शाह ही कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म 7 दिसबंर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी तारीख को बदलकर दशहरा के बीच यानि 19 अक्टूबर कर दिया गया है।
Dussehra it is! #NamasteEngland@arjunk26 @NamasteEngFilm @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) April 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म‘नमस्ते इंग्लैंड’की शूटिंग 75 अलग-अलग लोकेशन पर की गई है। खास बात यह है कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर से बड़े परदे पर नजर आएगी। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा यह दोनों फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आने वाले हैं।