अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Maliaka Arora) लगातार एक साथ देखे जा रहे हैं। कभी अस्पताल के बाहर तो कभी डिनर डेट पर। यहां तक कि अर्जुन मलाइका के साथ एयरपोर्ट पर उस वक्त भी देखे गए जब वह मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आई थीं। इन सब के बीच इन दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि यह दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं लेकिन अब जून में शादी की खबरें आ रही हैं। हालांकि इसे लेकर कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इस बीच अर्जुन कपूर ने पहली बार मलाइका को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने मलाइका और अपने बारे में खुलकर बात की। साथ ही कहा कि वह उनके लिए बहुत खास हैं।
पहली बार मलाइका अरोड़ा पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, 'जो दुनिया देख रही है वो वैसा ही है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रहे हैं? इस पर अर्जुन ने बेबाक अंदाज में कहा- मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मुझे पता है कि यह शादियों का सीजन है। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन तब, जब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बात करनी चाहिए। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।
अर्जुन ने आगे कहा - 'मेरे पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। जो दुनिया देख रही है वो वैसा ही है। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है। मैं अपने पास अच्छे लोगों को रखना चाहता हूं और ऐसा है भी।' जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या आपके लिए मलाइका स्पेशल हैं। इस सवाल पर अर्जुन ने कहा- हां, वह मेरे लिए स्पेशल है। मेरे पास कुछ भी ऐसा नहीं है जो डिस्कस करूं या फिर छिपाऊं। एक प्वाइंट के बाद मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है।'
जहां एक ओर मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं तो वहीं उनके पूर्व पति अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी की खबरें भी आ रही हैं। अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में तलाक ले लिया था । इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। हाल ही में अरबाज ने बताया कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं। अरबाज ने कहा, 'मैं भी शादी करूंगा। ये एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में सालों से चली आ रही है। कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा।'
अरबाज ने आगे कहा- 'मेरा रिश्ता जिस तरह से खत्म हुआ, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। हमारी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही चीजें बिगड़ गईं। हालांकि अब मेरी जिंदगी ठीक रास्ते पर है और ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा घर बसा लूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो यह कहता घूमे एक बार मेरी शादी नहीं चली तो दोबारा करने का क्या फायदा ?ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा शादी कर लूं। हालांकि ऐसा तभी होगा जब सही समय और सही इंसान मेरी जिंदगी में आएगा।'