फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: मलाइका-अरबाज की शादी पर कैसे दिखते थे अर्जुन कपूर? तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश

Sun, 28 Aug 2022 01:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Aug 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor childhood photo from Arbaaz Khan Malaika Arora wedding went viral on social media
Arbaaz Khan-Malaika Arora-Arjun Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है और इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर की उम्र में काफी अच्छा-खासा फर्क है। अर्जुन से मलाइका अरोड़ा 12 साल बड़ी हैं। यही वजह है कि अक्सर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जिस वक्त मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी हुई थी तब अर्जुन कपूर कैसे दिखते होंगे? चलिए जानते हैं...

Arjun Kapoor childhood photo from Arbaaz Khan Malaika Arora wedding went viral on social media
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें  कि मलाइका अरोड़ा,अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले अरबाज खान के साथ शादीशुदा रिश्ते में थीं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कहा जाता है कि दोनों को पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। करीब पांच साल की डेटिंग के बाद अरबाज-मलाइका ने वर्ष 1998 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। इन दोनों की शादी के वक्त की अर्जुन कपूर की एक तस्वीर इन दिनों सुर्खियों में है। 

Arjun Kapoor: फिल्मों का विरोध करने वालों पर जमकर बरसे अर्जुन कपूर, कहा- अंधों के तरीके से...

Arjun Kapoor childhood photo from Arbaaz Khan Malaika Arora wedding went viral on social media
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका और अरबाज खान की शादी के वक्त अर्जुन कपूर काफी छोटे थे। उन्होंने उसी वर्ष टीनएज में कदम रखा था। जी हां, अरबाज-मलाइका की शादी के वक्त अर्जुन की उम्र महज 13 वर्ष थी। अर्जुन कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर की यह तस्वीर मलाइका और अरबाज खान की शादी के वक्त की है। इसमें अर्जुन कपूर ब्राउन पैंट और ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और काफी क्यूट लग रहे हैं।

Arjun-Malaika: अर्जुन-मलाइका ने 'छैंया-छैंया' पर जमकर लगाए ठुमके, दोनों की केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor childhood photo from Arbaaz Khan Malaika Arora wedding went viral on social media
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : social media

बात अगर अरबाज और मलाइका की शादी की करें तो शादी के करीब डेढ़ दशक तक इनकी शादी काफी अच्छी चली। दोनों के एक बेटा हुआ। मगर, अचानक इनके रिश्ते में दरार पड़ गई और फिर दोनों के बीच आई दूरियां बढ़ती चली गईं। नतीजा वर्ष 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता आगे बढ़ा। बता दें कि मलाइका जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज खान खुद से 22 साल छोटी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

Malaika Arora: बिना दुपट्टे लहंगे संग फुल स्लीव ब्लाउज में पहुंची मलाइका अरोड़ा, फिर चुरा ली पूरी लाइमलाइट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed