{"_id":"5d2ab8cc8ebc3e6ce70a8f85","slug":"arjun-kapoor-comment-on-katrina-kaif-beach-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ ने समुद्र के पास खड़े होकर दिया ऐसा पोज, अर्जुन कपूर ने किया मजाकिया कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ ने समुद्र के पास खड़े होकर दिया ऐसा पोज, अर्जुन कपूर ने किया मजाकिया कमेंट
कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं । कभी-कभी ही वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें अपलोड करती हैं । हाल ही में कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो बीच के पास खड़ी नजर आ रही हैं । बिकिनी में कटरीना की ये फोटो वायरल हुई तो अर्जुन कपूर भी इस पर कमेंट करने से नहीं चूके ।
Trending Videos
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
अर्जुन ने कटरीना की चुटकी लेते हुए लिखा, 'देखो तुम कहां जा रही हो! उम्मीद है कि पोज देते वक्त तुम खम्भे से नहीं टकराई होगी।' इस पर कटरीना ने रिप्लाइ करते हुए लिखा, 'मैं ध्यान रखूंगी।' अर्जुन कपूर अक्सर किसी ना किसी सेलेब्रिटी की तस्वीर पर कमेंट करते रहते हैं । पिछले दिनों उनके निशाने पर मलाइका अरोड़ा आई थीं ।
मलाइका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मलाइका पोनीटेल बांधती नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, '5 स्टेप में सीखें पोनीटेल बांधना'। मलाइका की इन पांच तस्वीरों पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, '5 स्टेप बाद भी बाल खुले रह गए ।'
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
कटरीना की बात करें तो वो इन दिनों मैक्सिको में हैं । 16 जुलाई को उनका जन्मदिन है और कटरीना वहीं पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी । कटरीना पिछले दिनों फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही । अब उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' है ।
विज्ञापन
5 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार होंगे । इन तस्वीरों में कटरीना सिर पर तौलिया बांधे नजर आईं । इस टॉवल सीरीज फोटो में कटरीना ने अक्षय कुमार, फराह खान और रोहित शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' रीक्रिएट होगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X