{"_id":"5ced19a3bdec22073f3f262b","slug":"arjun-kapoor-confirm-relationship-with-malaika-arora-and-gave-advice-to-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के साथ रिश्तों को ऑफिशियल करते हुए बोले अर्जुन, कोई छिपकर तस्वीरें न ले वरना...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के साथ रिश्तों को ऑफिशियल करते हुए बोले अर्जुन, कोई छिपकर तस्वीरें न ले वरना...
Tue, 28 May 2019 06:17 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 28 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियरों में लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता। खास बात ये है कि अब तक अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बारे में मीडिया से कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन अब लगता है कि अर्जुन कपूर मलाइका के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं।
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग रखी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए, लेकिन उस समय कई लोग ये देखकर हैरान रह गए जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने आकर पोज दिए। खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्तों को सार्वजनिक कर दिया है।
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का पता हाल ही में अर्जुन कपूर के एक इंटरव्यू से भी लगता है। अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार के साफी सहज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
अर्जुन कपूर ने मीडिया को सलाह देते हुए कहा है कि उनके पड़ोसियों को परेशानी न हो इसलिए संवाददाता मलाइका या उनके घर के आसपास छिपकर तस्वीरें न लें। वह अपने रिश्ते को छिपा नहीं रहे और इसलिए तस्वीरें भी ऐसी न ली जाएं जिससे लगे कि वह रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर भी बातें की।
विज्ञापन
arjun kapoor malaika arora
- फोटो : file photo
पिछले कुछ समय से खबर है कि अर्जुन और मलाइका शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने फिर से मलाइका से शादी को लेकर सफाई दी। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मेरा जीवन बचपन से ही एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है। मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारना चाहता। मैं एक बार में एक ही स्टेप लेना चाहता हूं।