{"_id":"5cdfe196bdec22078e0ab6e1","slug":"arjun-kapoor-once-again-talk-about-his-wedding-with-malaika-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल बड़ी मलाइका से शादी की खबरों पर बोले अर्जुन कपूर, ' मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 साल बड़ी मलाइका से शादी की खबरों पर बोले अर्जुन कपूर, ' मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 18 May 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को लेकर चर्चा में हैं । इसके अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं । हाल ही में अर्जुन अपने पिता और बहनों के साथ 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे । वहीं मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ दिखाई दीं ।
2 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
पिछले कुछ समय से खबर है कि अर्जुन और मलाइका शादी करने जा रहे हैं । हाल ही में अर्जुन ने फिर से मलाइका से शादी को लेकर सफाई दी। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मेरा जीवन बचपन से ही एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है । मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारना चाहता ।'
3 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
'मैं एक बार में एक ही स्टेप लेना चाहता हूं । आप सभी की दुआओं और फिक्रमंद होने के लिए शुक्रिया । मैं जब भी शादी करूंगा, तो सबको बताऊंगा । ये कोई छिपाने वाली चीज तो नहीं है । शादी का कोई प्लान नहीं है । मैं अभी बहुत खुश हूं, जिस तरह से मीडिया और फैन्स मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर रिस्पेक्टफुल रहे हैं मैं सभी का आभारी हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
'मुझे ढेर सारा सम्मान मिला है । इसी वजह से मैं सभी के साथ काफी खुले तौर पर जुड़ा हुआ हूं । मुझे ऐसा लगता है कि जिस चीज को जब होना होता है वो उस समय ही होता है ।' अर्जुन से इस दौरान ये भी पूछा गया कि जब उनकी शादी की अफवाहें उड़ती हैं तो उन्हें कैसा लगता है ।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora arjun kapoor
अर्जुन ने इस पर कहा, 'हमारे प्रोफेशन में ये हमेशा कायम रहेगा । ये शायद एक्टर बनने के संदर्भ में एक ऐसी चीज है जो चुकानी ही पड़ती है । पर इस फैक्ट को भी नहीं झुठलाया जा सकता है कि मेरी उम्र के बाकी साथियों की भी शादी हो रही है । मेरी उम्र अभी 33 साल है । शादी तभी होती है जब आप इसे लेकर पूरी तरह से निश्चिंत रहें और आपको इसकी सही जरूरत महसूस होने लगे ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।