फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी-खुशी कपूर के साथ बनाया छुट्टी का प्लान, साथ घूमेंगे यह देश

Thu, 19 Apr 2018 08:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Plans Vacation With Sisters Jhanvi Kapoor And Khushi Kapoor
Arjun Kapoor Sisters

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी तीनों बहनों-अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ छुट्टियां प्लान की हैं। ये चारों भाई-बहन लंदन में साथ वक्त गुजारेंगे और एक दूसरे को और भी अच्छे तरीके से जानने-समझने की कोशिश करेंगे। 

Arjun Kapoor Plans Vacation With Sisters Jhanvi Kapoor And Khushi Kapoor
parineeti chopra and arjun kapoor

अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वेबसाइट 'पीपिंग मून' की खबर के मुताबिक, जैसे ही अर्जुन अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे, वह तीनों बहनों के साथ ट्रिप पर निकल जाएंगे। माना जा रहा है कि सोनम कपूर की शादी के बाद ये सब लंदन रवाना होंगे। सोनम ने भी लंदन में एक घर खरीदा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी शादी के बाद आनंद आहूजा संग वहीं शिफ्ट हो जाएंगी।

Arjun Kapoor Plans Vacation With Sisters Jhanvi Kapoor And Khushi Kapoor
Arjun Kapoor

पिछले साल एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया था कि सौतेली बहनों के साथ उनका रिश्ता कैसा है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा था कि वे ना तो कभी जाह्नवी और खुशी से मिलते हैं, ना ही कोई बात होती है। इसलिए उनके साथ किसी भी तरह की बॉन्डिंग का सवाल ही नहीं उठाता। हालांकि, श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने मिलकर दोनों छोटी बहनों को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Plans Vacation With Sisters Jhanvi Kapoor And Khushi Kapoor
jhanvi kapoor

पिछले दिनों खबरें यह भी आई थीं कि अर्जुन और अंशुला पिता बोनी कपूर के बंगले में भी शिफ्ट होने वाले हैं। कुछ दिन पहले खुद बोनी कपूर जाह्नवी और खुशी कपूर को लेकर अर्जुन के घर गए थे जहां पूरे परिवार ने साथ डिनर किया था।

विज्ञापन
Arjun Kapoor Plans Vacation With Sisters Jhanvi Kapoor And Khushi Kapoor
arjun jhanvi

अर्जुन जैसे अपनी बहन अंशुला के लिए प्रोटेक्टिव हैं, वैसे ही अब जाह्नवी और खुशी के लिए सोचते हैं। अर्जुन के घर के बाहर जब जाह्नवी गाड़ी से उतरीं तो उनकी ड्रेस को लेकर एक वेबसाइट ने भद्दा कमेंट कर दिया। वेबसाइट पर जाह्नवी की ड्रेस के लेकर लिखा कमेंट पढ़ अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया। अर्जुन कपूर ने फटकार लगाते हुए उस वेबसाइट को जवाब दिया। अर्जुन ने लिखा, बकवास है वो वेबसाइट जिनकी तलाश ऐसी चीजों पर रहती है। ये बातें हाइलाइट करके वह लोगों का अपनी तरफ ध्यान खींचते हैं। यह बेहद शर्मनाक है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed