फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mere Husband Ki Biwi: दिल्ली की सर्दियों में अर्जुन लगाएंगे निशाना, ऋषिकेश तक फैलेगी इस तिकड़ी की मस्ती

Wed, 23 Nov 2022 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Nov 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar Film Mere Husband Ki Biwi Shooting will start in Delhi Rishikesh
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अर्जुन कपूर जितना सोशल मीडिया पर अपनी खासमखास दोस्त मलाइका अरोड़ा को लेकर चर्चा में रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा मेहनत वह बड़े परदे के अपने किरदारों के लिए करते हैं। अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्मों में वह कई अलग अलग और अतरंगी किरदार कर रहे हैं। और, ऐसे ही एक किरदार की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली की सर्दियों में अर्जुन अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह ऋषिकेश भी जाएंगे।


Rajeev Sen: क्या फिर करीब आ रहे हैं चारू असोपा-राजीव सेन? सुष्मिता के भाई ने कहा- मैं उसके संपर्क में हूं

Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar Film Mere Husband Ki Biwi Shooting will start in Delhi Rishikesh
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर दिल्ली अपनी नई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इस फिल्म का एक लंबा शेड्यूल हाल ही में उन्होंने ब्रिटेन में पूरा किया है। यह एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर है। अब इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग ऋषिकेश और दिल्ली में होगी। अर्जुन इस शूटिंग के लिए पूरी तैयारी से  मुंबई से निकले तो लोगों का ध्यान उनकी इस नई फिल्म की तरफ गया।
Sapna Choudhary: मल्टी कलर का लहंगा पहन सपना ने मटकाई कमर, फैंस बोले- 'सबसे न्यारी हमारी देसी क्वीन'

Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar Film Mere Husband Ki Biwi Shooting will start in Delhi Rishikesh
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, और इसमें अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। पता चला है कि अर्जुन इस फिल्म की शूटिंग के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही उनके साथ फिल्म दोनों हीरोइनें रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी शामिल हो जाएंगी। अर्जुन कपूर हमेशा से अपनी छवि एक विविधतापूर्ण कलाकार की बनाने की कोशिश करते रहे हैं। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में वह काफी अतरंगी भूमिका कर रहे हैं।
Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने सनी देओल पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझे बेवकूफ बनाया और पैसे वापस नहीं किए

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Rakul Preet Singh Bhumi Pednekar Film Mere Husband Ki Biwi Shooting will start in Delhi Rishikesh
फिल्मः कुत्ते - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता के रूप में अर्जुन कपूर को फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के अलावा ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में भी अपने किरदारों के लिए काफी सराहना मिली है। उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म ‘कुत्ते’ है जो 13 जनवरी, 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान निर्देशन में डेब्यू करेंगे। इसके अलावा वह जल्द ही अजय बहल निर्देशित फिल्म द लेडी किलर’ में भी दिखाई देंगे।
Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, इन अभिनेत्रियों के साथ जमेगी जोड़ी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed